Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: नगरीय निकायों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 सितंबर को,...

बिलासपुर: नगरीय निकायों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 सितंबर को, कलेक्टर ने दिया चुनाव की तैयारी करने का निर्देश…

बिलासपुर। नगरीय निकायों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 सितम्बर को किया जायेगा। समय सीमा की आज हुई बैठक में जिले की सभी स्कूलों का भौतिक सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने दिया है।

https://twitter.com/36Taza/status/1156921462688587778?s=19

मंथन सभाकक्ष में आज हुई बैठक में डॉ. अलंग ने नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन की तैयारी करने का निर्देश दिया है। इसे एक जनवरी 2019 की स्थिति में विधानसभावार अद्यतित की गई सूची के आधार पर तैयार किया जायेगा। मतदाता सूची का प्रकाशन मतदान केन्द्रवार किया जायेगा। 6 सितम्बर 2019 को प्रकाशन के पश्चात् 14 सितम्बर तक दावा-आपत्ति की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सकरी, तिफरा, सिरगिट्टी नगरीय निकाय और बिलासपुर नगर निगम की प्रारंभिक सूची अभी प्रकाशित नहीं की जायेगी। दावा आपत्ति बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से प्राप्त की जायेगी। कलेक्टर डॉ. अलंग ने पदेन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एसडीएम को बीएलओ नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों की जांच कर मरम्मत योग्य स्कूलों की सूची बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत स्कूलों की रिपोर्ट दें कि कितने स्कूलों में मामूली और कितने में अधिक मरम्मत की आवश्यकता है। जहां जरूरत है वहां तत्काल मरम्मत कराई जायेगी। इसी तरह उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्रों व छात्रावासों की सूची देने का निर्देश दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights