Sunday, March 15, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: 10 महिलाओं का दूरबीन पद्धति से सफल आपरेशन...माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी...

बिलासपुर: 10 महिलाओं का दूरबीन पद्धति से सफल आपरेशन…माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में नि:शुल्क परामर्श शिविर 31 अगस्त तक…

बिलासपुर। अग्रसेन चौक, टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में बुधवार को बच्चेदानी व स्त्री रोगों से संबंधित 10 महिलाओं का दूरबीन पद्धति से सफल ऑपरेशन किया गया। माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की डॉ. प्रतिभा माखीजा ने यहां पर महिलाओं के बच्चेदानी की समस्या के अंतर्गत बच्चेदानी का गठान, बच्चेदानी में दीवार, बच्चेदानी में मस्सा, अंडाशय में गठान, अंडाशय में सिस्ट, चॉकलेट सिस्ट, बंद ट्यूब को खोलना, मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, बांझपन का निदान, बार-बार गर्भपात आदि बीमारियों का दूरबीन पद्धति के माध्यम से सफल ऑपरेशन किया।

माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की बांझपन विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा माखीजा के अनुसार महिलाओं को होने वाली ऐसी प्रमुख समस्याओं का इलाज इस दूरबीन पद्धति से संभव है। वे महिलाएं भी जो बांझपन से ग्रसित हैं, उनके लिए लेप्रोस्कोपी बेहद सुविधाजनक प्रक्रिया होती है। लेप्रोस्कोपी में नाभि के नीचे एक छोटा सा चीरा लगाकर दूरबीन पद्धति से इलाज किया जाता है। इसके द्वारा गर्भाशय में गांठ, अंडाशय में सिस्ट या गांठ को निकाला जाता है। जो महिलाओं को मां बनने में बाधक होती है। इन समस्याओं के ठीक होने के बाद गर्भधारण करने की संभावना बढ़ जाती है। इसी तरह हिस्ट्रोस्कोपी भी एक साधन है, जिसमें योनी और गर्भाशय ग्रीवा के माध्यम से उपकरण को गर्भाशय में डाला जाता है। इसके द्वारा गर्भाशय की गांठ, दीवार या मस्सा को निकाला जाता है। लेप्रो-हिस्ट्रोस्कोपी (दूरबीन पद्धति) से इलाज से कम दर्द, कम रक्तस्राव, कम संक्रमण व अस्पताल में कम रुकना पडता है।

स्त्री रोगों व नि:संतानता के इलाज के लिए प्रदेश में विख्यात माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के डायरेक्टर डॉ. ओम माखीजा के अनुसार माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में नि:संतान दम्पतियों की सम्पूर्ण जांच व सफल इलाज की सुविधा जैसे आईवीएफ, आईयूआई, इक्सी, ब्लास्टोसिस, भ्रूण स्थानान्तरण, अंडेदान, भ्रुणदान, भ्रुण बैंक, सीमेन बैंक, लेप्रोस्कोपी व हिस्ट्रोस्कोपी आदि की सुवधाऐं उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां पर जर्मनी से आयातीत आधुनिक लेप्रो-हिस्ट्रोस्कोपी के उपकरण उपलब्ध हैं, जिनके द्वारा इस प्रकार की सर्जरी की गुणवत्ता बढ जाती है। हॉस्पिटल में नि:संतान दम्पतियों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर 31 अगस्त तक रखा गया है, जो दम्पति संतान सुख प्राप्त करने से वंचित हैं, वे 8085758585 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights