Sunday, March 15, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: निगम के स्मार्ट सालिड वेस्ट मैनेजमेंट को मिलेगा बेंगलुरू में अवार्ड...10...

बिलासपुर: निगम के स्मार्ट सालिड वेस्ट मैनेजमेंट को मिलेगा बेंगलुरू में अवार्ड…10 स्मार्ट सिटी में हुआ शामिल…कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय लेंगे अवार्ड…

बिलासपुर। स्मार्ट सिटी कौंसिल और मिनिस्ट्री आफ हाऊसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट द्वारा निगम के अंतर्गत चल रहे स्मार्ट सालिड वेस्ट मैनेजमेंट को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। 25 सितंबर को बेंगलुरू में आयोजित छठवीं स्मार्ट सिटी सम्मेलन में कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय शामिल होकर अवार्ड प्राप्त करेंगे।

भारत सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा एवं मार्किंग किया गया। इसमें निगम के अंतर्गत चल रहे सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के कार्यप्रणाली को स्मार्ट सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का दर्जा दिया गया, जिसमें कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के अंतर्गत वर्तमान और भविष्य में होने वाले कार्यों को जांच और परख कर मार्किंग की गई। इसके लिए 100 में से 80 स्मार्ट सिटी ने प्रोजेक्ट सब्मिट किया, जिसमें 50 स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को सलेक्ट किया गया। इसमें से 10 स्मार्ट सिटी को अवार्ड के लिए नामांकित किया गया, जिसमें हमर बिलासपुर स्मार्ट सिटी भी शामिल हुआ।

कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि स्मार्ट सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने लगातार सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट को और बेहतर बनाने के लिए हाल में ही दो टोल फ्री नंबर जारी किय गया है। इसी तरह कमांड सेंटर में विकल मानिटरिंग सिस्टम भी शुरू किया गया है, जिसमें हाइटेक व्यवस्था के साथ समय सीमा पर शिकायतों का निराकरण करने शहर की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है।

रात्रिकालीन सफाई की नियमित निगरानी

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के नोडल अधिकारी अनुपम तिवारी द्वारा रात्रिकालीन सफाई का सतत निरीक्षण किया जाता है। डिलेवो मशीन द्वारा रोटेशन में शहर मुख्य मार्ग, डिवाइडर, फुटपाथ एवं चैक चैराहों की सफाई की जाती है, जिसका हर रोज नोडल अधिकारी अनुपम तिवारी द्वारा निगरानी की जाती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights