Monday, March 9, 2026
Homeदुनियाक्लाइमेट समिट / मोदी ने कहा- 80 देश भारत की इंटरनेशनल सोलर...

क्लाइमेट समिट / मोदी ने कहा- 80 देश भारत की इंटरनेशनल सोलर अलायंस की पहल के साथ जुड़े

‘आज सोच में बदलाव के लिए विश्वव्यापी आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है’

‘हम भारत की ऊर्जा खपत में नॉन फॉसिल फ्यूल बढ़ा रहे हैं, पेट्रोल-डीजल में बायोफ्यूल की मिक्सिंग बढ़ा रहे हैं’

‘नवीनीकृत ऊर्जा क्षमता को दोगुना कर 2022 तक 175 गीगावॉट तक ले जाया जाएगा’

न्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘आज जरूरत है कॉम्प्रिहेंसिव अप्रोच की, जिसमें मूल्य भी शामिल हों। आज सोच में बदलाव के लिए विश्वव्यापी आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है। हम भारत की ऊर्जा खपत में नॉन फॉसिल फ्यूल बढ़ा रहे हैं। हम पेट्रोल-डीजल में बायोफ्यूल की मिक्सिंग बढ़ा रहे हैं। हमने करोड़ों परिवारों को क्लीन कुकिंग गैस मुहैया कराई है। हमने मिशन जल जीवन भी शुरू किया है। अंतरराष्ट्रीय मंच की बात करें तो 80 देश भारत की इंटरनेशनल सोलर अलायंस की पहल के साथ जुड़ चुके हैं।’’

इससे पहले मोदी ने कहा कि पिछले साल चैंपियन ऑफ अर्थ पुरुस्कार मिलने के बाद मेरा यून में ये मेरा पहला संबोधन है। प्रकृति का सम्मान और प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है।

मोदी ने कहा- गैर-जीवाश्म ईंधन का प्रयोग करेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए गैर-जीवाश्म ईंधन का प्रयोग करेगा। नवीनीकृत ऊर्जा क्षमता को दोगुना कर 2022 तक 175 गीगावॉट तक ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने भारत में स्वच्छ ऊर्जा का इस्तेमाल 400 गीगावॉट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा।

पेरिस समझौते की अनुशंसाओं का पालन करने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अगर हमें जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करना है, तो सभी को यह स्वीकारना चाहिए कि हमारे अब तक के प्रयास काफी नहीं हैं और बहुत कुछ किया जाना बाकी है। जलवायु सम्मेलन में इस मुद्दे को लेकर 2015 में हुए पेरिस समझौते की अनुशंसाओं का पालन करने पर भी बल दिया गया।

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कदम उठा रहे हैं: मोदी
मोदी ने कहा, ‘‘भारत आपदाओं से निपटने लायक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए गठबंधन बनाने की दिशा में काम कर रहा है। हम सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी कदम उठा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की इस इमारत में हम भारत द्वारा लगाए गए सोलर पैनल का उद्घाटन करेंगे।’’

भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी लीडर्स डायलॉग में आतकंवाद और चरमपंथ पर नेताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने दूसरी बार महासभा को संबोधित किया। इससे पहले 2014 में सितंबर में महासभा की बैठक में शामिल हुए थे। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत अन्य प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा, प्रधानमंत्री महासभा के बाहर न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।

24 सितंबर को मोदी यूएन में गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र में 50 किलोवाट के ‘गांधी सोलर पार्क’ का उद्घाटन करेंगे। भारत ने सोलर पैनल और ग्रीन रूफ प्रोजेक्ट के लिए 10 लाख डॉलर का उपहार दिया है, जिसके तहत यूएन मुख्यालय की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। वहीं, 27 सितंबर को मोदी महासभा को संबोधित करेंगे। अपने भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर मुद्दे के अलावा रोजगार, नौकरी, सुरक्षा, ऊर्जा और आतंकवाद जैसे कई मुद्दों को उठाएंगे।

2050 तक शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करना उद्देश्य

भारत और स्वीडन यूएन जलवायु समिट के तहत उद्योगों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की एक पहल का सह-नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों देश इस्पात और सीमेंट जैसे क्षेत्रों से वचन लेगा कि 2050 तक शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। जलवायु परिवर्तन समिट का नेतृत्व यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कर रहे हैं। पेरिस समझौते को लागू करने में तेजी लाने के उद्देश्य के साथ जलवायु समिट में 9 अंतरनिर्भर क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसका नेतृत्व 19 देश करेंगे और इसमें अंतरराष्ट्रीय संगठन सहयोग करेंगे।

ट्रम्प के साथ 50 हजार भारतवंशियों को संबोधित किया

न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ ‘हाउडी मोदी’ में 50 हजार से ज्यादा भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच रिश्ते पहले से कहीं मजबूत हुए हैं। दोनों नेताओं ने इस्लामिक आतंकवाद का मुद्दा उठाया। मोदी ने कहा कि अब इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई का वक्त आ गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights