Monday, March 9, 2026
Homeदुनियाऑटो / मारुति ने कार के 10 मॉडलों की कीमतें 5000 रुपए...

ऑटो / मारुति ने कार के 10 मॉडलों की कीमतें 5000 रुपए घटाईं, नए रेट लागू

कहा- यह छूट मौजूदा ऑफर्स के अतिरिक्त, फेस्टिवल सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद

कॉर्पोरेट टैक्स में कमी का फायदा ग्राहकों के साथ शेयर करने के लिए कीमतें घटाईं: मारुति

नई दिल्ली. मारुति ने कार के 10 मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में 5,000 रुपए की कटौती का बुधवार को ऐलान किया। कंपनी ने अल्टो 800, अल्टो के10, स्विफ्ट डीजल, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इगनिस, डिजायर डीजल, टूर एस डीजल, विटारा ब्रेजा और एस क्रॉस के सभी वैरिएंट के रेट कम किए हैं। नई कीमतें लागू भी हो गईं।

एंट्री लेवल के ग्राहकों को आसानी होगी: मारुति

मारुति ने बताया कि कीमतों में कमी मौजूदा ऑफरों के अतिरिक्त है। कंपनी का कहना है कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का फायदा ग्राहकों के साथ शेयर करने के लिए स्वेच्छा से कीमतें घटाने का फैसला लिया गया। इससे एंट्री-लेवल के ग्राहकों के लिए कार खरीदना आसान होगा। इससे फेस्टिव सीजन में सेंटीमेंट सुधरेंगे और मांग में तेजी आएगी।

सरकार ने पिछले हफ्ते घरेलू कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% करने का ऐलान किया था। इससे कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा। मारुति के फैसले से यह उम्मीद बढ़ गई है कि ऑटो और अन्य सेक्टर की कंपनियां भी कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का फायदा ग्राहकों के साथ शेयर कर सकती हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights