Monday, March 9, 2026
Homeदुनियाचेतावनी / खुफिया एजेंसियों ने कहा- जैश के 8-10 आतंकी कश्मीर के...

चेतावनी / खुफिया एजेंसियों ने कहा- जैश के 8-10 आतंकी कश्मीर के एयरबेसों पर आत्मघाती हमले की फिराक में

खुफिया एजेंसियों ने जैश आतंकियों की गतिविधियों के आधार पर जारी किया अलर्ट

चेतावनी के बाद जम्मू-कश्मीर के तीन एयरफोर्स बेसों पर ऑरेंज अलर्ट 

नई दिल्ली. खुफिया एजेंसियों ने बुधवार को देश के बड़े सैन्य ठिकानों पर आतंकी हमलों की चेतावनी जारी की है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के 8 से 10 आतंकी जम्मू कश्मीर और उसके आसपास के एयरफोर्स बेसों पर आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकते हैं।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस चेतावनी के बाद श्रीनगर, अवंतिपोरा, जम्मू, पठानकोट (पंजाब) और हिंडन (दिल्ली-एनसीआर) एयरबेसों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी सीनियर अफसर खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं। बताया गया है कि खुफिया एजेंसियों ने यह अलर्ट जैश आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद जारी किया है।

करीब 500 आतंकी कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को बताया था कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के करीब 6 महीने बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के शिविर फिर सक्रिय हो गए हैं। जैश-ए-मोहम्मद समेत अन्य आतंकी संगठनों ने दहशतगर्दों को यहां ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। करीब 500 आतंकी कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी शिविरों का दोबारा सक्रिय होने से साफ है कि वायुसेना की कार्रवाई में उन्हें भारी नुकसान हुआ था।

क्या है ऑरेंज अलर्ट?

ऑरेंज अलर्ट चेतावनी के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी खतरे की सूचना है। इसके आगे आपात स्थिति में रेड अलर्ट लागू किया जाता है। ऑरेंज अलर्ट के लागू होते ही इलाके में मौजूद स्कूल बंद कर दिए जाते हैं। साथ ही एयरबेसों में गतिविधियों पर भी रोक लगा दी जाती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights