Friday, March 13, 2026
Homeदेशउफनती नदी में डूबने से बचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, बाढ़ का निरीक्षण...

उफनती नदी में डूबने से बचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, बाढ़ का निरीक्षण करने साथ में गए समर्थकों ने बचाई जान

नईदिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव आज बाल-बाल बचे। रामकृपाल यादव दरधा नदी में आई बाढ़ के बाद धनरुआ के कई गांवों का निरीक्षण करने गए थे। तभी कुछ समर्थकों ने उनसे टायर की बनी एक छोटी से नाव में चलने की जिद की। पहले तो रामकृपाल यादव जाने से मना करते रहे, लेकिन समर्थक नहीं माने तो समर्थकों की जिद के चलते वो टायर से बनी नाव पर सवार हो गए।

कुछ दूर जाने के बाद टायर वाली नाव पलट गई। जिससे रामकृपाल यादव नदी में गिर गए। इस हादसे के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। किसी तरह से रामकृपाल यादव को बचाया गया। फिलहाल रामकृपाल सुरक्षित हैं।

बाढ़ से जूझ रहे बिहार के लिए अगले दो दिन फिर से परेशानी का सबब बन सकते हैं। दो दिनों की राहत के बाद राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना समेत मध्य बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। तीन अक्टूबर को बिहार के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights