Homeछत्तीसगढ़कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने गई महिला खिलाड़ी की मौत, परिजनों ने...

कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने गई महिला खिलाड़ी की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

भिलाई: खुर्सीपार निवासी कबड्डी खिलाड़ी की मौत की खबर सामने आई है। खबर है कि भिलाई निवासी महिला कबड्डी खिलाड़ी कबड्डी प्रतियोगिता प्रतियोगिता में भाग लेने आमगांव गांव गई हुई थी। इसी दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। खिलाड़ी मौत पर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और स्कूल का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई खुर्सीपार निवासी खुशबू प्रधान प्रतियोगिता में भाग लेने गोंदिया जिले के आमगांव गई हुई थी। इसी दौरान रविवार उसकी मौत हो गई। खुशबू की मौत को लेकर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस दौरान खुशबू के पास कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं था। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और वे स्कूल का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts