Friday, March 13, 2026
Homeदेशजानिये देश में कितने लोग हैं जिनकी सालाना सैलेरी 100 करोड़ से...

जानिये देश में कितने लोग हैं जिनकी सालाना सैलेरी 100 करोड़ से अधिक है?…आयकर विभाग के अनुसार…

देश में करोड़पतियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में सिर्फ 9 शख्स ऐसे हैं, जिनकी एक साल की आमदनी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

आयकर विभाग के आकड़ों के अनुसार देश में वित्त वर्ष 2017-18 में 100 करोड़ रुपए से अधिक सैलेरी पाने वाले 9 लोग हैं। आयकर विभाग की मानें तो 500000 लोग सालाना एक करोड़ से ज्यादा सैलरी पाते है। हालांकि कोई भी व्यक्ति देश में 500 करोड़ के सैलरी वाले स्लैब में नहीं है। आयकर विभाग ने ये आंकड़े इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर जारी किए हैं। आयकर विभाग के अनुसार 2.9 करोड़ वेतनभोगी टैक्सपेयर्स में से 81.5 लाख लोगों की सैलरी 5.5 लाख रुपए से लेकर 9.5 लाख रुपए के बीच है।

22 लाख से अधिक लोग 10-15 लाख की सैलरी स्लैब में हैं। 15 से 20 लाख के स्लैब में सात लाख लोग है। 20 से 25 लाख के स्लैब में 3.8 लाख लोग हैं। 25 से 50 लाख के स्लैब में पांच लाख लोग है। 50 लाख से एक करोड़ से स्लैब में 1.2 लाख लोग हैं। एक करोड़ रुपए से अधिक की सैलरी लेने वालों की संख्या 49,128 है, जिनमें से केवल नौ लोगों की सैलरी 100 करोड़ रुपए से अधिक है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights