Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: वार्ड क्रमांक 34 में सिंधी वोटरों की रहेगी अहम भूमिका…भाजपा से...

बिलासपुर: वार्ड क्रमांक 34 में सिंधी वोटरों की रहेगी अहम भूमिका…भाजपा से चल रही नराजगी…भाजपा प्रत्याशी का दावा, सब को मना लिया गया है…

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के सबसे बड़े वार्ड 34 संत रविदास नगर में समस्याएं भी बड़ी-बड़ी हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी दुर्गा सोनी की सफलता की राह में सिंधी वोटरों की नाराजगी आड़े आ रही है। हालांकि दुर्गा सोनी का दावा है कि नाराजगी दूर कर ली गई है। अब सब हमारे साथ हैं। हालांकि राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि इनकी नाराजगी बरकरार रही तो कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र जायसवाल को इसका फायदा मिल सकता है।

संत रविदास नगर वार्ड में सबसे अधिक 11 हजार 167 वोटर हैं। बड़ा वार्ड होने के कारण नाली, पानी, सड़क, बिजली की समस्याएं भी आम हैं। सीवरेज की असफलता से नागरिक सो अलग नाराज हैं। दूसरी ओर, टिकट बंटवारे के समय भाजपा से दावेदारी कर रहे बब्लू पमनानी को नजरअंदाज करने से सिंधी वोटर नाराज बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस वार्ड में सिंधी वोटरों की संख्या करीब 1200 है। यानी कि यह वोट जिसे भी मिला, उसका पलड़ा भारी रहेगा। आरएसएस का वोट बैंक भी अधिक है। ये वोट बीजेपी का रिजर्व माना जाता है, लेकिन सिंधी वोटरों की नाराजगी की वजह से अन्य समाज के वोटर भी उलझन में दिखाई दे रहे हैं। वे भी जीतने वाले कंटीडेट को अपना वोट देना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से नाराज सिंधी समाज को मनाने की भरपूर कोशिश की जा रही है, लेकिन वे मानने को तैयार ही नहीं है। कांग्रेस भी यही चाहती है कि इनकी नाराजगी बरकरार रहे और उनकी नाराजगी को भुनाकर उस सीट पर जीत दर्ज कर लिया जाए। भाजपा प्रत्याशी सोनी नेआज ताज़ाख़बर36गढ़.कॉम को दावा करते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 34 से बबलू पमनानी भी दावेदारी कर रहे थे, लेकिन टिकट तो किसी एक को मिलना था। पमनानी का टिकट कटने से उनके समाज के लोग नाराज चल रहे थे। यह स्वभाविक भी है, लेकिन सभी को मना लिया गया है। अब सिंधी समाज भी भाजपा के साथ है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights