Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरनगरीय निकाय चुनाव: बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 34 में नया ड्रामा…चुनावी जंग...

नगरीय निकाय चुनाव: बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 34 में नया ड्रामा…चुनावी जंग में दो गुटों में बंटा कुशवाहा समाज…दोपहर में कुछ पदाधिकारियों ने कांग्रेस का किया समर्थन… तो शाम को बिगड़ गया समीकरण…जानिए युवाओं ने क्या कहा…

बिलासपुर (14 दिसंबर 2019)। बिलासपुर नगर निगम का वार्ड क्रमांक 34 हाईप्रोफाइल सीट बन गया है। यहां भाजपा और कांग्रेस के दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। चुनावी घमासान के बीच शनिवार दोपहर में खबर आई कि कुशवाहा समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र जायसवाल का समर्थन कर दिया है। इसकी जानकारी लगते ही कुशवाहा समाज के युवाओं ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे भाजपा प्रत्याशी दुर्गा सोनी के साथ हैं। अभी वोटिंग में कुछ दिन शेष है, लेकिन यह साफ हो गया है कि चुनावी जंग में कुशवाहा समाज दो गुटों में बंट गया है।

नगर विधायक शैलेश पांडेय वार्ड क्रमांक 34 के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र जायसवाल और समर्थकों के साथ शनिवार दोपहर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे थे। इस बीच खबर आई कि तेलीपारा के दशरथ काका स्थल पर कुशवाहा (काछी) समाज ने बैठक की। नगर विधायक पांडेय की मौजूदगी में समाज के वरिष्ठजनों ने कांग्रेस प्रत्याशी जायसवाल को जिताने का संकल्प लिया। बैठक में ब्लॉक सचिव सूर्या कश्यप, शहर सचिव शंकर कश्यप, सुरेंद्र कश्यप आदि शामिल थे। दूसरी ओर, कुशवाहा समाज के पूर्व पदाधिकारी और युवा भाजपा प्रत्याशी सोनी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। जैसे ही उन्हें पूरे समाज द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करने की जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो गए। कुशवाहा समाज के पूर्व संगठन मंत्री प्रदीप कश्यप का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया है। वे पहले भी भाजपा के साथ थे और अब भी। वार्ड क्रमांक 34 स्थित एक मकान में पूर्व संगठन मंत्री कश्यप ने समाज की बैठक आयोजित की, जिसमें लाला कश्यप, उदित कश्यप, रवि कश्यप, बच्चू कश्यप, अजय कश्यप, आदर्श कश्यप, संजू कश्यप, नवीन पटेल, राकेश कश्यप, संतोष कश्यप, अनिल कश्यप, आदेश कश्यप, शैलेंद्र कश्यप, दशरथ कश्यप, सोनू कश्यप, मयंक कश्यप आदि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे भाजपा प्रत्याशी के साथ रहेंगे। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी सोनी के पक्ष में वोट डालने और सहयोग करने का संकल्प लिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights