Sunday, March 15, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: पहाड़ काटने वाली कंपनी से पत्थर लोड तीन वाहवा पकड़े गए…खनिज...

बिलासपुर: पहाड़ काटने वाली कंपनी से पत्थर लोड तीन वाहवा पकड़े गए…खनिज विभाग ने कंपनी मालिक को थमाया नोटिस…पूछा- कहां से लाए पत्थर…

बिलासपुर। जिला खनिज विभाग की टीम ने करगीरोड रेलवे स्टेशन स्थित पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारकर पत्थर लोड तीन हाइवा को जब्त कर लिया है। तीनों वाहनों को कोटा थाने में खड़ा कराया गया है। कंपनी मालिका को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि ये पत्थर कहां से लाए गए थे।

करगीरोड स्टेशन के पास स्थित पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में सीमेंट का स्लीपर बनाया जाता है, जिसे रेलवे के अलावा अन्य संस्थान को भेजा जाता है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग को शिकायत मिली थी कि पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा स्टेशन के सामने की पहाड़ी को बना अनुमति के काटा जा रहा है। पोकलेन से लगातार खुदाई की जा रही है, जिससे प्रकृति की सुंदरता बिगड़ गई है। शासन को रायल्टी के रूप में अलग से नुकसान हो रहा है। कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग के उप संचालक डॉ. मिश्रा ने असिस्टेंट माइनिंग आफिसर अनिल साहू के नेतृत्व में एक टीम बनाई। खनिज विभाग की टीम ने बुधवार सुबह पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा, जहां तीन हाइवा में पत्थर लोड मिला। कंपनी ने इस पत्थर के एवज में रायल्टी पर्ची नहीं दिखाई। अलबत्ता, तीनों को जब्त कर कोटा थाने में खड़ा कराया गया। इसके बाद खनिज विभाग की टीम ने कंपनी के आसपास का निरीक्षण किया तो अवैध परिवहन करते दो वाहन और पकड़े गए हैं। उप संचालक डॉ. मिश्रा का कहना है कि पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि पत्थर कहां से लाया गया है। इसके अलावा पहाड़ी को काटने के संबंध में भी जानकारी मांगी गई है। जवाब आने के बाद पेनाल्टी की जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights