Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: कांग्रेस प्रत्याशी राजेश शुक्ला की रैली में शामिल हुए नगर विधायक...

बिलासपुर: कांग्रेस प्रत्याशी राजेश शुक्ला की रैली में शामिल हुए नगर विधायक शैलेश पांडेय…मतदाताओं से शुक्ला को जिताने का किया आह्वान…कहा- पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर…

बिलासपुर। शहर विधायक शैलेश पांडेय ने बुधवार को नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 62 के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश शुक्ला के पक्ष में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने वार्ड की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला के लिए वोट मांगा और कहा कि शुक्ला बीते 25 साल से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। इतने दिनों तक निगम की सत्ता में भागीदारी निभाने के बाद भी उनके व्यवहार में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। वे अब भी पहले जैसा लोगों से सहज रूप से मिलते हैं।

रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, राकेश शर्मा, विजय पांडेय के अलावा वार्ड के वरिष्ठजन शामिल हुए। रैली में 500 से अधिक महिलाएं शामिल थीं। शहर विधायक पांडेय के नेतृत्व में निकली रैली ने वार्ड क्रमांक 62 को कांग्रेसमय बना दिया है। रैली में चलते हुए शहर विधायक पांडेय खुद ही राजेश शुक्ला के पक्ष में नारे लगा रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राजेश शुक्ला को को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

शहर विधायक पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है। इसी तरह नगर निगम बिलासपुर में एकतरफा जीत होगी और महापौर भी भाजपा का बनेगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आम नागरिकों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यों और किए इनके वायदों से खुशी की लहर है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो वायदे किए थे, उसे पूरा कर रही है। अब नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को जिताएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights