Wednesday, March 4, 2026
Homeदेशकोरोना: लॉकडाउन से छूट मिलते ही दो लाख ट्रकों ने रफ्तार पकड़ी...मास्क...

कोरोना: लॉकडाउन से छूट मिलते ही दो लाख ट्रकों ने रफ्तार पकड़ी…मास्क पहन काम करेंगे टोल कर्मी

लॉकडाउन में सोमवार से कुछ छूट मिलने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे करीब दो लाख ट्रक दौड़ने लगे। हालांकि, लॉकडाउन पूरी तरह नहीं खुलने के कारण अभी राष्ट्रीय परमिट वाले 40 फीसदी ट्रक ही चल पाएंगे।

सड़क परिवहन क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि देश में 12.5 लाख राष्ट्रीय परमिट वाले ट्रक हैं। इनमें से लगभग साढ़े तीन लाख ट्रक ही आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में लगे हुए थे। मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के चलते गंतव्य पर पहुंचने के बाद खाली ट्रक जहां-तहां फंसे हुए थे। जानकारों के मुताबिक गैरजरूरी वस्तुओं की ढुलाई पर प्रतिबंध होने के कारण ट्रक अपने मूल स्थान पर वापस नहीं जा पा रहे थे।

हालांकि, अब लॉकडाउन 2.0 में कुछ क्षेत्रों में छूट मिलने के बाद खाली खड़े ट्रक चल पड़े हैं। उन्होंने बताया कि एक ट्रक में दो ड्राइवर और एक सहायक को सफर की इजाजत है। खाली ट्रक के ड्राइवर भी काम पर आने लगे हैं। गैर-आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई होने लगी है। लॉकडाउन में छूट के पहले दिन लगभग दो लाख ट्रक सड़कों पर रफ्तार भरने लगे। वैसे, अभी सिर्फ राष्ट्रीय परमिट वाले 40 फीसदी ट्रक ही चल पाएंगे। देश की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट यूनियन के नवीन गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन पूरी तरह से खुलने के बाद ही 100 फीसदी ट्रक चल पाएंगे।

मास्क पहन काम करेंगे टोल कर्मी

केंद्र ने सभी टोल प्लाजा व टोल कार्यालयों के लिए गाइडलाइ पहले ही जारी कर दी है। इसके तहत टोल प्लाजा पर 33 फीसदी कर्मचारी कार्य करेंगे। वे मुंह पर मास्क और हाथों में दस्ताने पहनकर सेवा देंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। सफाई के लिए सेनेटाइजर का प्रयोग होगा। बिना फास्टैग वाले वाहनों से पीओएस मशीन से टैक्स लेंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights