Wednesday, March 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़देश: प्रधानमंत्री मोदी 51 दिनों में पांचवीं बार करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, मुख्यमंत्रियों...

देश: प्रधानमंत्री मोदी 51 दिनों में पांचवीं बार करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार यानि 11 मई को अपराह्न तीन बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इस दौरान 17 मई से खत्म हो रहे लॉकडाउन पर चर्चा होगी। रविवार को कुछ राज्यों ने प्रवासियों की वापसी पर चिंता जताई। इन राज्यों का कहना है प्रवासियों की वापसी के कारण कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में जो इलाके ग्रीन जोन में हैं, वे जल्द ही रेड जोन में बदल जाएंगे।

सोमवार को मोदी 51 दिनों में पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इससे पहले उनकी मुख्यमंत्रियों के साथ चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो चुकी है। उन्होंने 20 मार्च, 2, 11 और 27 अप्रैल को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की थी। माना जा रहा है कि इस बैठक में लॉकडाउन पर आगे की रणनीति तय की जाएगी और इसके बाद ही इसे बढ़ाने या न बढ़ाने के बारे में फैसला लिया जाएगा। कई राज्य ने इसे बढ़ाने के पक्ष में बताये जा रहे।

कई राज्यों ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन पर सवाल उठाए

कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने रविवार को सभी राज्यों और यूटी के चीफ सेक्रेटरी (मुख्य सचिव) और हेल्थ सेक्रेटरी (स्वास्थ्य सचिव) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। सूत्रों के अनुसार कई राज्यों ने रेज, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बनाए गए नियमों पर सवाल उठाए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले 25 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा की थी। पहला लॉकडाउन 21 दिन के लिए लगाया गया था। इसे 14 अप्रैल को खत्म होना था। इसके बाद लॉकडाउन 19 दिन और बढ़ा दिया गया था। तीन मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को फिर से 14 दिन बढ़ा दिया गया है। अब 17 मई को लॉकडाउन खत्म होगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights