Tuesday, January 6, 2026
Homeदेशदेश: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की राज्यों से अपील, तम्बाकू उत्पादों की...

देश: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की राज्यों से अपील, तम्बाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर लगाएं…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने को देखते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से तम्बाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक लगाने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की यह अपील कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हैं। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का मामला 80 हजार के पार पहुंच गया है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,649 तक पहुंच गई है। वहीं बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से संक्रमण के 3,967 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 81,970 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 51,401 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 27,919 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।

             पढ़ते रहें ताज़ाख़बर36गढ़.कॉम

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब तक 34.06 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 100 लोगों की मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 44 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 20, दिल्ली में 9, पश्चिम बंगाल में आठ, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पांच-पांच, राजस्थान में चार, तमिलनाडु और कर्नाटक में दो-दो तथा आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में अब तक इस वायरस की वजह से 2,649 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 1,019, गुजरात में 586, मध्य प्रदेश में 237, पश्चिम बंगाल में 215, राजस्थान में 125, दिल्ली में 115, उत्तर प्रदेश में 88, तमिलनाडु में 66 और आंध्र प्रदेश में 48 लोगों की मौत हुई।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights