Thursday, March 5, 2026
Homeदेशकोरोना वाइरस: क्या एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज?जानें देश के 9...

कोरोना वाइरस: क्या एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज?जानें देश के 9 राज्यों और एक केंद्र शासित शहर से रिपोर्ट…

कोरोना वैश्विक महामारी के चलते देशभर में 30 जून तक लॉकडाउन जारी है। इसके बाद स्कूल और कॉलेज खुल सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित ज्यादातर राज्य इसके पक्ष में नहीं है, कई राज्य तो जुलाई में भी स्कूलों को खोलने को तैयार नहीं हैं, उनका कहना है कि ऐसा संभव नहीं है। अधिकतर राज्यों में स्कूलों को क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है, काेरोना संक्रमण और संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन्हें खाली करना संभव नहीं है। वहीं, कई राज्याें को केंद्र की गाइडलाइन का भी इंतजार है।

इस मामले को लेकर दो दिन बाद राज्यों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की जाएगी, हालांकि, अंतिम निर्णय पैरेंट्स से पूछने के बाद ही लिया जाएगा। फिलहाल ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन पर ज्यादा जोर है।

http://tazakhabar36garh.com/nation/monsoon-will-increase-trouble-in-corona-period-may-result-in-infection-and-increase-learn-who-and-scientists-warning/

स्कूलों को लेकर देश के 9 राज्यों और एक केंद्र शासित शहर से रिपोर्ट…

मध्य प्रदेश:
प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 30 जून तक छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। इस बारे में शनिवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि छात्रों के साथ सभी शिक्षकों का भी अवकाश रहेगा। इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर स्कूल की गतिविधियां ही संचालित हो पाएंगी।

राजस्थान:
राज्य में फिलहाल 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है। सरकार की ओर से अभी स्कूल खोलने को लेकर कोई तैयारी नहीं है। स्कूलों को लेकर ना ही कोई कमेटी बनाई गई है। राज्य सरकार इस मामले में केंद्र से आने वाली गाइडलाइन का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। हालांकि, राज्य सरकार ने बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तिथियों की घोषणा जरूर कर दी थी।

उत्तर प्रदेश:
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि प्रदेश के समस्त स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा की अनुमति दी जा सकती है। सरकार जुलाई में कोरोना संक्रमण के हालात को देखते हुए इस पर फैसला करेगी।

महाराष्ट्र:
कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र भी स्कूल खोलने की रणनीति पर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट किया है कि दूरवर्ती इलाकोें में जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी और संक्रमण नहीं है, वहां सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्कूलों को खोला जा सकता है।

छत्तीसगढ़:
राज्य में एक जुलाई से स्कूल नहीं खोले जाएंगे, राज्य सरकार ने इससे साफ इनकार कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि स्कूल को लेकर तैयारी करनी होगी। बहुत से स्कूल हैं, जिन्हें क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। उन्हें खाली किया जाएगा, स्कूल भी सैनिटाइज होंगे। केंद्र सरकार की गाइड लाइन का भी हमें इंतजार है।

झारखंड:
राज्य सरकार की ओर से अभी तक स्कूल खोलने को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं जारी की गई है। ऑनलाइन पढ़ाई जारी है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या सरकारी स्कूल के बच्चों की है। उनके पास स्मार्ट फोन नहीं है।

चंडीगढ़:
शहर मेें स्कूलों को खोलने का अभी कोई फैसला नहीं किया गया है, जुलाई या अगस्त महीने में इस पर विचार हो सकता है। फिलहाल, अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है।

हरियाणा:
शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कमेटियां बनाकर 7 जून तक रिपोर्ट मांगी है। सरकार का मानना है कि कोरोना जाने वाला नहीं है, ऐसे में इसी के साथ रहने की आदत डालनी पड़ेगी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि तीन चरणों में स्कूल खुलेंगे। पहले चरण में 9वीं से 12वीं क्लास की पढ़ाई होगी। जब इन कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और साफ-सफाई की आदत बच्चों की समझ में आ जाएगी, उसके बाद अगले चरण में अनुमति दी जाएगी।

बिहार:
राज्य में स्कूल-कॉलेज खोलने की तारीख जुलाई में तय होगी। जून के हालात की समीक्षा के बाद स्कूल, कॉलेज और कोचिंग आदि खोलने का फैसला होगा। स्कूल खोलने के लिए 10 बिंदुओं पर शिक्षा विभाग ने जिलों से 7 जून तक रिपोर्ट मांगी है।

पंजाब:
पंजाब में स्कूलों को खोलने का सरकार की तरफ से अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षाएं पूरी हुए ही अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया है। ऐसे में राज्य में स्कूल खोलने को लेकर अभी कोई तैयारी नहीं है।

http://tazakhabar36garh.com/nation/who-gave-a-big-statement-about-the-country-world-covid-19-said-it-is-possible-that-the-corona-virus-may-never-end-from-our/

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights