Thursday, March 5, 2026
Homeस्वास्थ्यमशहूर उर्दू शायर राहत इंदौरी का दो बार दिल का दौरा पड़ने...

मशहूर उर्दू शायर राहत इंदौरी का दो बार दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 70 साल के थे। आज ही उन्होंने ट्वीट करके बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अरबिंदो अस्पताल के डॉ विनोद भंडारी ने बताया कि उर्दू कवि राहत इंदौरी का निधन अस्पताल में हुआ। उन्हें आज दो बार दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था।

आपको बता दें कि आज (मंगलवार को) राहत इंदौरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी कि उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। राहत इंदौरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा था कि कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं। दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।

उन्होंने उसी ट्वीट में अपने फैन्स से एक गुहार लगाई और कहा, ‘एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।’ बता दें कि इस सूचना के बाद ट्विटर पर उनके फैन्स उनकी सलामती की दुआ क रहे हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में सोमवार (10 अगस्त) को कोरोना वायरस संक्रमण के 866 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 39,891 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 19 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,015 हो गई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights