Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलभारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा के अलावा इन खिलाड़ियों को भी...

भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा के अलावा इन खिलाड़ियों को भी खेल रत्न देने की सिफारिश, देखें सभी का नाम…

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम की सिफारिश इस साल खेल के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए की गई है। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए बनाई गई चयन समिति ने हिटमैन रोहित शर्मा के नाम की सिफारिश खेल सम्मान के लिए किया है।

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्डस कमेटी ने क्रिकेटर रोहित शर्मा के अलावा रेस्लर वीनेश फोगाट, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल व पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु के नाम की भी सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की है। हालांकि किस खिलाड़ी को ये सम्मान मिलेगा इस पर आखिरी मुहर खेल मंत्रालय लगाएगी।

पुरस्कार की पुष्टि अब खेल मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। एक बार मंत्री द्वारा पुष्टि के बाद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कार प्रदान करेंगे। अगर रोहित शर्मा को पुरस्कार मिलता है, तो वह ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली को खेल रत्न मिला था।

शानदार प्रदर्शन के दम पर पाया खेल रत्न

भारतीय टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने बीते कुछ साल में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। एक क्रिकेटर के तौर पर ही नहीं, बल्कि कप्तान के तौर पर भी रोहित शर्मा ने खुद को साबित किया है। यही कारण है कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए बनाई गई चयन समिति, जिसमें खुद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं, उसने रोहित शर्मा को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश की है। गौरतलब है कि रोहित ने पिछले साल खेले गए वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया था।

उल्लेखनीय है कि साल 2019 रोहित शर्मा के लिए शानदार रहा था। पिछले साल उन्होंने वनडे में कुल 1,490 रन बनाए थे, जिसमें 7 शतक शामिल थे, वर्ल्ड कप 2019 में रोहित शर्मा ने 5 शतक जड़े थे, जो एक रिकॉर्ड भी है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights