Friday, May 9, 2025
Homeमनोरंजनरिया चक्रवर्ती ने सनसनीखेज खुलासे में लगाए सुशांत सिंह राजपूत की बहन...

रिया चक्रवर्ती ने सनसनीखेज खुलासे में लगाए सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर आरोप, कहा- नशे में मुझे गलत तरीके से छुआ…

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। यह केस और भी उलझता जा रहा है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक स्टेटमेंट जारी कर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रियंका ने उन्हें नशे में गलत तरीके से छुआ है। रिया ने स्टेटमेंट जारी कर कई चीजें लिखी हैं।

स्टेटमेंट में लिखा है कि रिया और सुशांत एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। दोनों ही भारतीय सिनेमा में काम कर रहे थे। रिया और सुशांत के बीच दोस्ती थी। कभी-कभी एक-दूसरे से बात कर लिया करते थे। अप्रैल 2019 में, रिया और सुशांत एक पार्टी में शामिल हुए। यह एक फिल्मी जगत के सितारे ने ऑर्गेनाइज की थी, उसके बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। दोनों एक-दूसरे के घर में काफी समय बिताते थे। दिसंबर 2019 में दोनों साथ रहने लगे। इसके बाद रिया 8 जून को सुशांत को छोड़कर अपने घर चली गईं।

रिया का कहना है कि सुशांत के साथ जब उन्होंने रिलेशन में रहना शुरू किया तो उस समय दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंकी और जीजा सिद्धार्थ सुशांत के साथ रहते थे। एक पार्टी में बहुत ज्यादा शराब पीने के बाद प्रियंका कथित तौर पर मर्दों और औरतों के साथ असामान्य बर्ताव करने लगीं। रिया ने इस बात पर जोर दिया कि घर (सुशांत के) चलना चाहिए। लेकिन प्रियंका शराब पीती रहीं। फिर थोड़ी देर बात वह घर जाने के लिए तैयार हो गईं। रिया सुशांत के कमरे में सोई हुई थीं तो अचानक वह जाग गईं क्योंकि उन्होंने देखा कि प्रियंका उनके साथ बिस्तर में सो रही हैं और उन्हें गलत तरीके से छू रही हैं।

जब रिया ने ऐसा होते देखा तो प्रियंका को उन्होंने गुस्से में कमरे से चले जाने के लिए कहा। इसके बाद रिया, सुशांत के घर से चली गईं। बाद में रिया ने सुशांत को इस घटना के बारे में बताया तो उनका अपनी बहन से झगड़ा हो गया। इस घटना के बाद से ही रिया और सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बीच रिश्ते खराब हो गए। इसी कारण जब सुशांत के अंतिम संस्कार में जाने के लिए 20 लोगों की लिस्ट बनाई गई तो उसमें रिया का नाम नहीं रखा गया, इसलिए वे अंतिम संस्कार में नहीं जा सकी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!