Wednesday, March 4, 2026
Homeदेशसरकार ने जारी किया स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम, सफाई में लगातार...

सरकार ने जारी किया स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम, सफाई में लगातार चौथी बार देश का नंबर-1 शहर बना इंदौर…जानें छत्तीसगढ़ का…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2020’ के परिणामों की घोषणा की। मध्यप्रदेश के शहर इंदौर को लगातार चौथी बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब हासिल हुआ। इस दौरान साफ-सफाई को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही पीएम मोदी देश के कुछ ‘स्वच्छाग्रहियों’ और सफाईकर्मियों से बातचीत भी की।

इस मामले में गुजरात के सूरत को दूसरा और महाराष्ट्र के नवी मुंबई को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस दौरान साफ-सफाई को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने देश के कुछ ‘स्वच्छाग्रहियों’ और सफाईकर्मियों से बातचीत भी की। 100 से ज्यादा शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य छत्तीसगढ़ और 100 से कम शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य झारखंड घोषित किया गया।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इंदौर लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। इंदौर और उसके लोगों ने स्वच्छता के प्रति अनुकरणीय समर्पण दिखाया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, शहर के लोगों, राजनीतिक नेतृत्व और नगर निगम को बधाई।

वाराणसी को बेस्ट गंगा टाउन का खिताब दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘प्राचीन पवित्र शहर वाराणसी गंगा नदी के किनारे बसा सबसे साफ शहर है। लोकसभा में शहर का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हार्दिक बधाई, जिन्होंने इस उपलब्धि के लिए शहर के लोगों को प्रेरित किया है।’

आपको बता दें कि देश के नागरिकों में स्वच्छता को लेकर भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत की गई थी। बीते 28 दिनों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 को पूरा किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले संस्करण में भारत में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मैसुरू को मिला था। वहीं इसके बाद लगातार तीन साल 2017, 2018 और 2019 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सबसे स्वच्छ घोषित किया गया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights