Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: नेचर सिटी के पास ज्वेलरी दुकान में चली गोली…गोली लगने के...

बिलासपुर: नेचर सिटी के पास ज्वेलरी दुकान में चली गोली…गोली लगने के बाद भी संचालक ने नहीं हारी हिम्मत…देखें वीडियो…

बिलासपुर। उसलापुर नेचर सिटी के पास मेनरोड की ज्वेलरी दुकान में घटित गोलीकांड की घटना में दुकान संचालक आलोक सोनी की जबरदस्त साहस और संघर्ष की झलक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में सामने आई है, जिसमें दुकान संचालक ने लुटेरों की मंशा भाँपते ही उनसे भीड़ गए और दुकान में लूटपाट की कोशिश को नाकाम कर दिया हालांकि इस झड़प में दुकान संचालक आलोक सोनी को गोलियां लगी है।

जिससे वे गम्भीर रूप से घायल भी हुए है, लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने किस तरह से साहस दिखाते हुए संघर्ष किया। जहाँ जब हथियारबंद लुटेरे घुसे और लूटपाट की कोशिश की तो दुकान संचालक उनसे ही भीड़ गए और लुटेरों को दुम दबाकर वापस भागना पड़ा। बहरहाल मामले में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास में जुट गए है वही घायल आलोक सोनी का उपचार अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है।

देखें वीडियो…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights