Friday, May 9, 2025
Homeअन्यबेफिक्र होकर DJ पर बड़ी ही मस्ती से नाच रहे थे चचा,...

बेफिक्र होकर DJ पर बड़ी ही मस्ती से नाच रहे थे चचा, बीच में हो गई चाची की एंट्री, देखें वायरल वीडियो…

हमारे देश में अक्सर लोग शादियों, होली-दीवाली समारोहों और किसी भी पार्टी में डीजे पर नाचाना नहीं भूलते हैं। अब तो कोई छोटी-सी पार्टी भी हो तो लोग डीजे का इंतजाम पहले करते हैं, बाकी चीजों का बाद में। इससे भी बड़ी बात ये कि डीजे पर नाचते हुए लोगों को अगर आप ध्यान से देंखे, तो उसमें क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान सब एक साथ एक ही जगह नाच रहे होते हैं। किसी को डांस आता हो या ना आता हो लेकिन लोग डीजे थिरकने से नहीं चूकते हैं। ऐसे ही डीजे पर नाचते लोगों की कई सारी फनी वीडियोज हमें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती हैं।

अब हाल में भी ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक चचा बड़ी ही मस्ती में डीजे पर नातचे हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ कुछ बच्चे और कुछ जवान लोग भी नजर आ रहे हैं। लेकिन वीडियो में चचा का जूनून इन बच्चों और जवान लोगों से कहीं ज्यादा है। वो नाचते हुए इन बच्चों से भी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके डांस मूव्स भी देखने लायक हैं, इस उम्र में भी चचा बिल्कुल फुर्ती से नाच रहे हैं।

खैर, इस वीडियो में चचा का डांस तो अपनी जगह है लेकिन एक ट्विस्ट है जो वीडियो के बीच में आता है, जिसका अंदाजा चचा को खुद नहीं है। वीडियो यही हिस्सा आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा। दरअसल चचा पूरी मस्ती नाचते-नाचते अचानक ही भागने लगते हैं। अब आप सोच रहे होंगे सब तो बढ़िया चल रहा था, अचानक ऐसा क्या हुआ जो उन्हें भागना पड़ा। आपको बता दें कि इस बीच चाची की एंट्री होती है, जो अपने हाथ में एक बड़ा-सा डंडा लिए डीजे की ओर बढ़ रही होती है, तभी चचा की नजर उनपर पड़ती है और वो वहां रफूचक्कर हो लेते हैं। चचा, चाची से डरते हुए इतनी दूर भाग जाते हैं कि वो नजर ही नहीं आते हैं।

जिस तेजी से चचा उन्हें देखकर भागते हैं, ऐसा लगता है कि चाची उन्हें काफी देर से ढूंढ रही थीं लेकिन वो उन्हें चकमा देकर डीजे पर मस्ती करने निकल पड़े थे। खैर, चचा जिस वजह से भी भागे हो फिलहाल ये वीडियो लोगों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!