Saturday, March 7, 2026
Homeशिक्षाइंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 2021 : सीआईएससीई ने स्थगित कीं परीक्षाएं, 10वीं...

इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 2021 : सीआईएससीई ने स्थगित कीं परीक्षाएं, 10वीं के छात्रों को दिए दो ऑप्शन…

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के मद्देनजर काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने भी आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षाएं स्थगित कर दीं हैं। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि जून के पहले सप्ताह में नई तिथियों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पूर्व में निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक आईसीएसई और आईएससी कक्षाओं के थ्योरी एग्जाम 4 मई 2021 से शुरू होने थे।

10वीं के छात्रों के पास हैं दो ऑप्शन

सीआईएससीई ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि 12वीं की परीक्षाओं की नई तिथियों पर बाद में फैसला होगा। जबकि 10वीं कक्षा के छात्रों के पास परीक्षा में न बैठने का भी ऑप्शन है। जो छात्र परीक्षा न देने का ऑप्शन चुनेंगे, उनके मूल्यांकन के लिए बोर्ड एक पारदर्शी क्राइटेरिया तय करेगा। लेकिन 10वीं के जो छात्र परीक्षा देने का ऑप्शन चुनेंगे, उन्हें 12वीं की परीक्षा के साथ एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

सीआईएससीई से पहले सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा रद्द और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर चुका है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी करेगा। जबकि 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला 1 जून को लिया जाएगा।

इसके अलावा तेलंगाना बोर्ड, हरियाणा बोर्ड, ओडिशा बोर्ड, यूपी बोर्ड, छत्‍तीसगढ़ बोर्ड, पंजाब बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड, एमपी बोर्ड भी कोरोना के कारण अपनी परीक्षाएं स्थगित कर चुके हैं। हरियाणा बोर्ड ने सीबीएसई की तरह 10वीं की परीक्षा रद्द कर इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट निकालने का फैसला किया है। पंजाब ने 5वीं, 8वीं और दसवीं की परीक्षा नहीं लेने का फैसला किया है। पंजाब में बिना परीक्षा लिए 5वीं, 8वीं और दसवीं क्लास के बच्चों को आगे की कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा।

हर वर्ष आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में करीब 3 लाख विद्यार्थी बैठते हैं। ICSE में पिछले वर्ष 2,07,902 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 2,06,525 पास हुए थे यानी ICSE में 99.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं ISC में पिछले वर्ष 88,409 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 85,611 पास हुए, यानी ISC में 96.84 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights