Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा लगे रक्तदान शिविर में युवाओ...

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा लगे रक्तदान शिविर में युवाओ के साथ नारी शक्ति ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा…

बिलासपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने के क्रम में बिलासपुर युवा कांग्रेस के द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने अपनी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी दी। रक्तदान की शुरूआत युंका प्रदेश महासचिव आशीष अवस्थी ने रक्तदान करके की।

विधायक शैलेश पांडेय ने कहा: रक्तदान से बढ़ा कोई दान नहीं होता इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। आज जहां इस कोरोना महामारी से पूरा देश संघर्ष कर रहा है ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि अपने अपने स्तर से समाज की जितनी भी सेवा हो पाये उसमें अपना सहयोग दें।

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष अवस्थी ने कहा: कोरोना के इस विपरीत समय में ब्लड बैंक में रक्त की कमी ना हो इस उद्देश्य के साथ आज रक्तदान शिविर लगाया गया है। रक्त को बनाने का और कोई स्रोत नहीं है इसका स्रोत केवल मानव ही है इसलिए युवा पीढ़ी को आगे आकर अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए

शिविर मे विधायक शैलेश पांडेय, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमिटी पंकज सिंह, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष अवस्थी, सभापति अंकित गौरहा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस गोपाल दुबे, शाश्वत तिवारी, राहुल राय, देवेंद्र कृष्णनन, जितेंद्र सिंह, राहुल वाधवानी, मोनू वानखेड़े, शुभम सोनी,रिंकल दुआ, सुधीर दुबे,अंकुश चौधरी,अन्नपूर्णा सिंह राजपूत,लखी रानी दत्ता,रागिनी पाल, यामिनी पल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अनिल गुप्ता, डॉ. शेफाली कुमावत तथा ब्लड बैंक के डा. श्रीवास्तव ने अपना सहयोग दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights