Monday, January 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बोले, महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार...

छत्तीसगढ़: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बोले, महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार सर्वथा अस्वीकार्य और अक्षम्य…

रायपुर। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की दो महिला सांसदों के साथ पुरुष मार्शलों द्वारा किया गया दुर्व्यवहार मोदी सरकार की मानसिकता और बौद्धिक दिवालिये पन को दिखाता है। जिस देश में नार्यस्तु पूजयन्ति तत्र रमंते देवता की परंपरा रही हो जहाँ महिलाओं के सम्मान करने पर देवताओं के प्रसन्न होने के संस्कार हो वहाँ देश की सबसे बड़ी पंचायत में दो महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार सर्वथा अस्वीकार्य और अक्षम्य है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्यसभा संसद का उच्च सदन है ऐसा माना जाता है राज्यसभा विमर्श और आचरण का जो उच्च आदर्श प्रस्तुत करता है वह देश के लोगों को गौरवान्वित करता है। देश के जनसामान्य के लिए नजीर होती है। मोदी सरकार ने इसी राज्यसभा में महिला सांसदों के साथ जो बदतमीजी करवाई उससे भारत का गौरवशाली लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली दोनों कलंकित हुई। इस दुर्भाग्यजनक घटना के बाद जिस प्रकार से भाजपा का नेतृत्व और उनके नेता पीड़ित महिला सांसदों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे वह अनुचित निंदनीय और भाजपा के नारी विरोधी चरित्र को बताते है। महिला सांसदों के साथ बदतमीजी करने के तुरंत बाद कि 10 सेकंड की क्लिप को जारी कर भाजपाई न अपने कुकर्म पर पर्दा डाल सकते और न ही दोषियों को बचा सकते।

भाजपा का यह आचरण इस दल का फासीवादी अधिनायकवादी रवैया है जो अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को किसी भी स्तर तक जा कर कुचलना चाहता है। संसद में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की दो महिला सांसदों एक आदिवासी वर्ग की फूलोदेवी नेताम और पिछड़ा वर्ग की छाया वर्मा इन पर जिस तरीके से भाजपा के पुरुष सांसदों ने और मार्शलों ने हमला किया वह बेहद और शर्मनाक है। छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों का यह अपमान छत्तीसगढ़ के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। घूसे बरसाये गये इन महिला सांसदों पर धक्का देकर गिराया गया। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता इस बर्बरता और असंसदीय आचरण को उचित साबित करने के लिये राजधानी रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस करते है, इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है? देश की राजधानी दिल्ली में नारी शक्ति का अपमान हुआ। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को संसद में मार्शल द्वारा धक्का दिया गया जिससे वह नीचे गिर गई हाथ व पैर में मोच आ गई है। भाजपा का यही असली चेहरा है महिलाओं का अपमान करना। इस घटना को इतिहास कभी भूल नहीं पायेगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights