Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशअब किसी काम का नहीं है ये वाला 'आधार कार्ड', भारतीय विशिष्ट...

अब किसी काम का नहीं है ये वाला ‘आधार कार्ड’, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बताया बेकार!…

हम से कई व्यक्तियों ने अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए इसे प्लास्टिक अथवा पीवीसी के कार्ड पर प्रिंट करवाया होगा. मगर यदि आपने ये कार्ड खुले बाजार में प्रिंट करवाया है, तो ये खबर आपके काम की है. आधार कार्ड जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का कहना है कि जो व्यक्ति प्लास्टिक अथवा पीवीसी की शीट पर खुले बाजार में आधार कार्ड प्रिंट करवाते हैं, वास्तव में ये कार्ड मान्य नहीं है तथा यदि आप ऐसा कार्ड कहीं पहचान के लिए बताते हैं तो आपको बगैर आधार कार्ड माना जाएगा.

इसके साथ ही UIDAI का कहना है कि बाजार में छपवाए गए प्लास्टिक अथवा पीवीसी आधार कार्ड में कई सारे सुरक्षा फीचर्स नहीं होते हैं. इसलिए वह स्वयं ऐसे कार्ड के उपयोग को हतोत्साहित करने पर जोर देती है. इसके बदले में वो घर बैठे प्राधिकरण से छपे PVC आधार कार्ड को ऑर्डर देने का ऑप्शन देती है.

ऐसे बनवाएं PVC Aadhaar Card:-

यदि आप प्लास्टिक या पीवीसी का आधार कार्ड चाहते हैं तो आप UIDAI के पोर्टल पर जाकर इसके लिए ऑर्डर कर सकते हैं. ये कार्ड आपको घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त हो जाएगा तथा इसके लिए आपको सिर्फ 50 रुपये का पेमेंट करना है. इस कार्ड में आपकी आधार डिटेल के साथ एक QR Code होता है. साथ ही कई सिक्योरिटी फीचर तथा डेमोग्राफिक डिटेल भी होती है. आप इसके लिए mAadhaar App से भी ऑर्डर कर सकते हैं.

रखें Digital Aadhaar Card:-

यदि आप मोबाइल चलाते हैं, तो आप अपने मोबाइल में mAadhaar ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. इस पर आप अपना डिजिटल आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ये कार्ड भी UIDAI से संबंधित सभी सर्विस के लिए मान्य है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights