Tuesday, April 7, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: खनिज विभाग ने टारगेट से ज्यादा अर्जित की राजस्व आय, 39.38...

बिलासपुर: खनिज विभाग ने टारगेट से ज्यादा अर्जित की राजस्व आय, 39.38 करोड़ वसूली का मिला था लक्ष्य…

बिलासपुर। खनिज विभाग द्बारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के 515 प्रकरणों में 1 करोड़ 36 लाख की राजस्व की वसूली हुई है। इनमें अवैध खनिज उत्खनन के 70 प्रकरण, अवैध खनिज परिवहन के 430 व अवैध खनिज भंडारण के 15 प्रकरण शामिल हैं।

खनिज विभाग ने लक्ष्य से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में खनिज राजस्व लक्ष्य 39 करोड़ 38 लाख था। खनिज विभाग ने इससे अधिक 41 करोड़ 80 लाख का राजस्व प्राप्त किया है। वर्ष 2018-19 में 33 करोड़ 60 लाख, वर्ष 2019-20 में 34 करोड़ 18 लाख, वर्ष 2020-21 में 39 करोड़ 22 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई थी। इस प्रकार खनिज विभाग पिछले 4 वर्षों से लगातार शासन द्बारा दिए जा रहे लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से 18 रेत खदानें 2 वर्षों के लिए स्वीकृत की गई थीं। इनमें से वर्तमान में 9 रेत खदानों की अवधि 1 वर्ष के लिए बढ़ाई गई है। ऑक्शन की गई खदानों से खनिज विभाग को फरवरी 2022 तक 3 करोड़ 75 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है और डीएमएफ के रूप में भी 19 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।

दिनेश मिश्रा, उप संचालक
खनिज विभाग हमेशा से अवैध उत्खनन, परिवहन पर कार्रवाई करते आ रहा है। राज्य शासन द्बारा दिए गए लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली हुई है, यह सब विभागीय अमले के सहयोग से हुआ है। आगे भी टारगेट को प्रा’ करते रहेंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights