Tuesday, February 24, 2026
Homeराजनीतिअब यहाँ रहते हैं अब्बास अली, जिनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने...

अब यहाँ रहते हैं अब्बास अली, जिनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ब्लॉग किया था जिक्र…

PM मोदी (PM Modi) ने बीते शनिवार को अपने ब्लॉग में जिस अब्बास भाई (Abbas Bhai) का जिक्र किया था, उनके बारे में अब जानकारी सामने आई है। जी दरअसल वह इस वक्त ऑस्ट्रेलिया (Australia) सिडनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। कहा जा रहा है कि अब्बास भाई गुजरात सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जी हाँ और इस समय वह अपने परिवार के साथ सिडनी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर लिखे अपने ब्लॉग में उन्हें याद किया था।

अपने इस ब्लॉग में उन्होंने उस समय के यादगार लम्हों को याद किया है, जब वे बच्चे थे। उन्होंने अपनी मां हीराबेन को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने उनके परिवार को दूसरे लोगों की खुशियों में अपनी खुशी ढूंढने के महत्व को बताया। इसी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि कैसे उनके पिता के दोस्त के निधन के बाद उनका बेटा, उनके घर आया उनके साथ रहा। उन्होंने मां के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट (www।narendramodi।in) पर ‘मां’ शीर्षक से एक ब्लॉग लिखा था। इस ब्लॉग में PM मोदी ने लिखा, ”मेरी मां, हीराबा आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। यानी उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है।

यह भी पढ़े  ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उनकी माँ ने अब्बास को भी पाला..’ PM ने सुनाया किस्सा…

पिताजी आज होते, तो पिछले सप्ताह वो भी 100 वर्ष के हो गए होते। यानी 2022 एक ऐसा वर्ष है, जब मेरी मां का जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है इसी साल मेरे पिताजी का जन्म शताब्दी वर्ष पूर्ण हुआ है।” अपने ब्लॉग में उन्होंने अब्बास भाई का जिक्र किया था और उसके बाद से लोग पूछने लगे थे कि आखिर अब्बास भाई हैं कहाँ? अब अब्बास भाई का पता चल गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights