Wednesday, February 25, 2026
Homeदुनियापूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने वाला संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, पुलिस...

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने वाला संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हथियार…

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है। जिस वक्त वह चुनावी भाषण दे रहे थे, उसी दौरान उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि उन्होने 41 साल के तेतसुया यामागामी को हिरासत में लिया है। यामागामी को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर हिरासत में ले लिया। जिस जगह से शिंजो आबे को गोली मारी गई है वहां से पुलिस ने एक बंदूक को भी बरामद किया है। रिपोर्ट के अनुसार शिंजो आबे को पीछे से एक शॉटगन से गोली मारी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आबे को अस्पताल ले जाया गया है, फायर विभाग की ओर से कहा गया है कि आबे किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं दे रहे हैं। बता दें कि आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी प्रचार कर रहे थे, इसी दौरान भाषण के समय किसी ने उन्हें गोली मार दी। एनएचके रिपोर्टर ने बताया कि गोली लगने के बाद आबे के शरीर से खून बह रहा था। रिपोर्ट ने बताया कि उसने दो बार आवाज सुनी, जोकि बंदूक से चलाई गई गोली के जैसी आवाज थी। यह घटना नारा शहर के यामातोसैदाजी में हुई है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार शिंजो आबे की हालत काफी गंभीर है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है जिस वक्त आबे भाषण दे रहे थे उसी दौरान पीछे से गोली की आवाज आती है और धुंआ उठता है और शिंजो आबे जमीन पर गिर जाते हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। जानकारी के अनुसार हमलावर ने तकरीबन 15-20 फीट की दूरी से गोली चलाई है।

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अधिकारियों ने बताया कि आबे को सीने में गोली मारी गई है, इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। आबे को नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी हालत काफी गंभीर है। बता दें कि आबे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले व्यक्ति हैं। वर्ष 2006 से 2007 और इसके बाद 2012 से 2020 तक वह प्रधानमंत्री के पद पर रहे और स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights