Wednesday, February 25, 2026
Homeअन्यनर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 13 की मौत;...

नर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 13 की मौत; 50 से ज्यादा थे सवार; बढ़ सकती मृतकों की संख्या…

मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 13 यात्रियों की जान चली गई है, जबकि 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर नर्मदा में जा गिरी, जिसमें 50 से अधिक लोग सवार थे। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। नर्मदा में धारा तेज होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार की रोडवेज की बस थी। इंदौर से पूणे जा रही थी। मां नर्मदा के पुल पर ब्रेक फेल हुआ या स्टीयरिंग फेल हुआ यह जांच का विषय है। 50-55 सवारियों होने की खबर है।

हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। महिलाओं- बच्चों समेत 50 से अधिक यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है।

बताया जा रहा है कि पुल पर दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए पशासन को घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights