Wednesday, February 25, 2026
Homeक्राइमपशु तस्करों ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा को कुचला, अस्पताल...

पशु तस्करों ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा को कुचला, अस्पताल ले जाते वक्त मौत…

झारखंड (Jharkhand) से आ आरही एक हौलनाक खबर के अनुसार, यहां की राजधानी रांची में पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान सरेआम कुचलकर मार डाला। दरअसल यहां टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। पुलिस ने त्वरित एक्शन करते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हुआ वाहन सीज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना आज यानी बुधवार की सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचकर दरोगा के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

महिला दरोगा टोपनो ने किया था रुकने का इशारा

सूत्रों से प्राप्त ख़बरों के मुताबिक, तुपुदाना में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात दरोगा संध्या टोपनो ने एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया था, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय दरोगा के ऊपर से ही गाड़ी को चढ़ाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद ही चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पशु तस्करों ने दिया इस हौलनाक वारदात को अंजाम

ऐसा भी बताया जा रहा है कि सिमडेगा पुलिस को क्षेत्र में पशु तस्करों की सूचना मिली थी। जिसके बाद रांची पुलिस ने खूंटी रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के स्थित हुलहुन्दू के पास चैकिंग लगाया था। इसी दौरान आज यानी बुधवार की सुबह करीब 3 बजे तेजी से एक सफेद रंग की पिकअप वैन आते दिखी। वहीं चैकिंग पोस्ट पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो ने गाड़ी रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ाते हुए वहां से भागने लगा।

इस घटना में महिला दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गई फिर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। इधर घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन गश्ती दल ने पीछा किया। वहीं अधिक रफ्तार के चलते पिकअप गाड़ी रिंग रोड में पलट गई। ऐसा भी पता चला है कि गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए। वहीं चालक पुलिस की गिरफ्त में है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना को लेकर पुलिस विवेचना जारी है।

हरियाणा में भी हुई ऐसी ही घटना

गौरतलब है कि बीते मगलवार को ही हरियाणा के नूंह में DSP सुरेंद्र सिंह (DSP Surendra Singh) की डंपर से कुचलकर उनकी जघन्य हत्या कर दी गई थी। दरअसल यहां तावडू के DSP सुरेंद्र सिंह अवैध खनन रुकवाने पहुंचे थे। लेकिन खनन माफिया ने उलटे उन पर ही डंपर चढ़ाकर उनकी जघन्य हत्या कर दी। सुरेंद्र सिंह की रिटायरमेंट भी इसी साल होनी थी। दरअसल तौरू के DSP सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेजों की जांच के लिए एक डंपर-ट्रक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए उन्हें ट्रक से कुचल दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights