Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री रवींद्र चौबे को दिया पंचायत विभाग... देखें...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री रवींद्र चौबे को दिया पंचायत विभाग… देखें टीएस सिंहदेव ने ट्विटर पर लिखा…

छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छोड़ने से प्रदेश की सियासत में खलबली मच गई थी। गुरुवार को भूपेश सरकार ने वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे को अब इस विभाग का नया मंत्री बनाया है। रविंद्र चौबे की मंत्री की सूचना के बाद बधाई देने का दौर भी शुरू हो गया। टीएस सिंहदेव ने भी रविंद्र चौबे को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा- कैबिनेट के अनुभवी सहयोगी रविंद्र चौबे को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं। सिंहदेव के पास अब स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर का प्रभार रहेगा।

बता दें कि 16 जुलाई को टीएस सिंहदेव ने 4 पन्नों का पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजकर पंचायत विभाग की जिम्मेदारी से खुद को अलग कर लिया था। इस पत्र के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया। टीएस सिंहदेव ने पत्र में 8 लाख प्रधानमंत्री आवास, पंचायत विभाग में दखलांदाजी, बगैर उनकी सहमति फैसले लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पंचायत मंत्री का पद छोड़ने के साथ सिंहदेव ने यह कहते हुए खलबली मचा दी है कि उनके धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। छत्तीसगढ़ के इस सियासी हालात की गूंज दिल्ली दरबार तक पहुंच गई है। सिंहदेव खुद दिल्ली में डटे हुए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights