Saturday, March 7, 2026
Homeशिक्षाकौन हैं तान्या सिंह, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं में हासिल किए 500...

कौन हैं तान्या सिंह, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं में हासिल किए 500 में से 500 नंबर, देखिए पूरी मार्कशीट…

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के रिजल्ट शुक्रवार (22 जुलाई) की सुबह जारी कर दिए हैं। इस बार के नतीजों में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह को सीबीएसई बोर्ड के 12वीं में 500 में से 500 नंबर मिले हैं। 500 में से 500 नंबर लाने वाली तान्या सिंह की 12वीं बोर्ड की मार्कशीट की कॉपी सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है। तान्या सिंह बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा हैं। नतीजे आने के बाद बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में जश्न का माहौल है।

तान्या सिंह की मार्कशीट: हर विषय में 100 नंबर
तान्या सिंह की मार्कशीट से पता चलता है कि उनको हर विषय में 100 में से 100 नंबर मिले हैं। वहीं तान्या को पोजिशनल ग्रेड A1 मिला है। तान्या सिंह ने अंग्रेजी में 100, इतिहास में 100, राजनीतिक शास्त्र में 100, भूगोल में 100, अर्थशास्त्र में 100 और हिंदी में 100 नंबर लाई हैं।

कौन हैं तान्या सिंह

तान्या सिंह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा हैं। तान्या सिंह बुलंदशहर में फिलहाल शिवा आवासीय कॉलोनी यमुनापुरम में रहती हैं। इनके पिता का नाम विजय कुमार हैं, जो ठेकेदार हैं। अपनी कामयाबी पर तान्या सिंह ने कहा कि वह बहुत खुश हैं, उनके परिवार और स्कुल में खुशी का माहौल है।

तान्या सिंह के स्कूल का 100 फीसदी हुआ रिजल्ट

बता दें कि तान्या सिंह के स्कूल बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का 100 फीसदी रिजल्ट हुआ है। इस स्कूल की एक और छात्रा भूमिका गुप्ता को 500 में से 499 अंक मिले हैं। वहीं स्कूल की एक और छात्रा सौम्या नामदेव को 500 में से 497 नंबर मिले हैं। बुलंदशहर डीपीएस के करीब 250 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी और सभी के सभी पास हो गए हैं।

स्कूल के प्रिंसिपलएसएचए वशिष्ठ ने कहा है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे स्कूल के परीक्षा दिए हुए सभी छात्र पास हो गए हैं।

इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

बता दें कि इस बार भी 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में ओवरऑल पासिंग परसेंटेज में लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। परीक्षा में 94.54 फीसदी लड़किया पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पासिंग परसेंटेज 91.25 प्रतिशत है।

तान्या ने बताया कैसे हासिल किया ये मुकाम

तान्या ने कहा, ”मेरे इतने अच्छे रिजल्ट के पीछे टीचर और स्कूल का हाथ है। टीचर का बहुत ज्यादा सपोर्ट है। स्कूल के प्रिंसिपल, जिन्होंने हमें बहुत सारे असाइमेंट करवाए हैं। स्कूल के साथ के बिना मैं ये नहीं कर सकती थी।” तान्या ने अपनी पढ़ाई के बारे में बात करते हुए कहा, ”मुझे कितना पढ़ना है, इसको लेकर रोज मैं एक टारगेट फिक्स कर लेती थी। इस टारगेट को पूरा करने के बाद ही मैं सोती थी।”

UPSC किल्यर करना चाहती हैं तान्या

भविष्य के बारे में बात करने पर तान्या सिंह ने कहा, ”मैं UPSE किल्यर करना चाहती हूं। बचपन से ही मेरा सपना UPSE करने का है। मैं बचपन से ही आईएएस बनना चाहती थी। मैं उसी की तैयारी करने वाली हूं।” स्कूल के बारे में बात करते हुए तान्या ने कहा, ”ये स्कूल बेस्ट है। दुनिया में सबसे ज्यादा यही स्कूल अच्छा है।”

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights