Tuesday, March 10, 2026
HomeदेशVIDEO: परिवार में मौत के बाद शुद्धि के लिए गंगा स्नान को...

VIDEO: परिवार में मौत के बाद शुद्धि के लिए गंगा स्नान को आए एक ही घर के चार बच्चों की डूबकर मौत, कोहराम…देखें वीडियो

बिहार की राजधानी पटना से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। दर्दनाक वीडियो देखते ही मन खौफ से भर जाता है। बुधवार को हुए हादसे में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत हो गई। मौत का मंजर देख परिजनों का बुरा हाल है। यह घटना आज यानी बुधवार को हुई। जिसमें चार लोगों की जान चली गई।

स्नान को आए थे बच्चे

बताया जा रहा है कि परिवार में किसी की मौत होने के बाद शुद्धि के लिए गंगा स्नान करने आए थे। सभी लोग पटना के उमानाथ घाट पर नहाने आए थे। इसी दौरान एक ही परिवार के चार लोग गंगा नदी में बह गए।

मौके पर मची चीख पुकार

मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन पानी के तेज बहाव में चारों बच्चे बह गए। सभी नालंदा के बरबीघा के रहनेवाले थे। स्थानीय लोग घाट पर सीढियों की बनावट को लेकर काफी आक्रोशित हैं।

पानी का स्तर बढ़ा

पटना में आए बाढ़ की वजह से गंगा में पानी का स्तर बढ़ गया है। साथ ही पानी का तेज बहाव भी हो गया है। जिसकी वजह से हादसा हुआ। नहाने उतरे बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उत्कर्ष सिंह के नाम से एक यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस दर्दनाक वीडियो को देख हर किसी का मन दुख से भर जाता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर चीख पुकार मची हुई है।

दो शव बरामद

स्थानीय लोगों ने दो का शव बरामद किया है। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर घटना स्थल पर पहुंच गये हैं। गोताखोरों की मदद से बाकि बच्चों के शव की तलाश की जा रही है।

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1552206647937736704?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1552206647937736704%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Findia%2Fvideo-many-children-deceased-by-drowning-in-a-family-river-ganga-taking-bath-relatives-shocked-697826.html

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights