Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में अब दूसरे घोटाले की तैयारी, डी. पुरंदेश्वरी बोलीं- सोनिया गांधी...

छत्तीसगढ़ में अब दूसरे घोटाले की तैयारी, डी. पुरंदेश्वरी बोलीं- सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए…

छत्तीसगढ़ दौरे पर आई भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार के गोमूत्र खरीदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सभी को पता है गोबर खरीदी में कितना घोटाला हुआ है। अब दूसरे घोटाले की तैयारी ही नहीं बल्कि पूरी योजना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान को शर्मनाक और आदिवासियों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी सहित देशवासी यह मांग कर रहे हैं। यह हमारे देश की सर्वोच्च पद पर बैठी महिला और राष्ट्रपति पद को अपमानित करने की बात है।

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस नेता का राष्ट्रपति को लेकर ऐसा बयान बेहद ही शर्मनाक है। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला है। सोनिया गांधी को आदिवासियों से भी माफी मांगनी पड़ेगी। यहां की सरकार का आदिवासियों के प्रति जो व्यवहार है। जेल में आदिवासी बच्चे बंद हैं। बहुत सारे आदिवासियों को छोड़े, लेकिन बहुत सारे अभी भी बंद हैं। उन पर गलत केस लगाए गए हैं कि वो नक्सलियों के समर्थक हैं। वो जंगल में घुस गए हैं, नुकसान पहुंचाया है, इसलिए उन्हें अरेस्ट किया गया है। भाजपा ऐसे आदिवासियों को जेल से छोड़ने की मांग करती है।

मिशन-2023 की तैयारी और संगठन पर फोकस

डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग का काफी महत्व होता है। इस प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 200 से ज्यादा नए और पुराने कार्यकर्ता शामिल होंगे। पुराने कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और सैद्धांतिक विचारों की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को सिर्फ डेढ़ साल का समय शेष रह गया है। ऐसे में भाजपा सभी 90 सीटों की रिपोर्ट तैयार करने प्रभारियों की नियुक्ति कर सकती है। संगठन को और मजबूत करने भाजपा की 3 दिवसीय बैठक रायपुर में चल रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights