Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यVIDEO: गाय को डंडे से मार रहा था शख्स, बछड़े ने लिया...

VIDEO: गाय को डंडे से मार रहा था शख्स, बछड़े ने लिया मां का बदला, आप भी देखिए वायरल वीडियो…

इंसान या हो फिर जानवर दर्द सबको होता है। और अगर कोई अपने को चोट पहुंचाता है तो फिर कमजोर भी बड़े से बड़े ताकतवर से बदला लेने की ठान लेता है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी मां को डंडे से मारने वाले शख्स से बछड़े ने ऐसा बदला लिया कि, वो इस सबक को हमेशा याद रखेगा।

इंसान हो या फिर जानवर दर्द सबको होता है

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होती रहती है। इनमें से कोई फनी होती है तो कोई ज्ञान देने वाली। अब ऐसी ही एक वीडियो सामने आई है, जो हमें याद दिलाती है कि किसी से साथ भी गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए। चाहे वो इंसान हो या फिर जानवर, क्योंकि दर्द सबको होता है।

बछड़े ने सीखाया शख्स को सबक

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गायों के बाड़े में खड़ा है, और उसके हाथ में डंडा है। ऐसे में वो डंडे से मारकर गायों को अंदर कर रहा है, लेकिन जैसे ही वो एक और गाय को डंडे से मारता है। तभी उसके पीछे चल रहे बछड़े ने उसको तगड़ा सबक सीखा दिया।

बछड़े ने लिया मां का बदला

वीडियो में बछड़ा अचानक आता है और तुरंत अपने दोनों पैर ऊपर उठाता है और शख्स को जोर से लात मारता है। जिसके बाद वो अपनी मां को मारने वाले शख्स को सजा दे देता है। बछ़े की लात पड़ते ही शख्स बहुत से तेजी से जमीन पर गिरता है।

36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो

इस वीडियो को 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 91 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। एक तरफ जहां वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है तो दूसरी तरफ यूजर्स ने इसे कर्मों का फल करार दिया। आप भी देखिए वायरल वीडियो…

https://twitter.com/rahsh33m/status/1554612629238325251?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1554612629238325251%7Ctwgr%5E05b567f89927204bb246e7c1508b4b4a9f07d8f3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Findia%2Fcalf-took-revenge-on-person-who-beat-cow-with-stick-video-viral-700510.html

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights