Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़'बिहार में जो हुआ 2024 का संकेत', मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बीजेपी...

‘बिहार में जो हुआ 2024 का संकेत’, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बीजेपी पर हमला…

रायपुर। बिहार में हुए सियासी बदलाव पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘2024 के लिए यह परिवर्तन के संकेत हैं। बिहार में हर व्यक्ति राजनीतिज्ञ होता है। राजनीति बिहार की आबोहवा में है।’

उन्होंने कहा, ‘वे (भाजपा) झारखंड में सरकार गिराना चाहते थे, लेकिन उनकी अपनी सरकार (बिहार में) गिर गई। एनडीए के सहयोगी दल इसे छोड़ रहे हैं। चाहे वो अकाली दल हो शिवसेना हो या जदयू। यह 2024 के लिए एक संदेश है, लोगों का केंद्र से मोहभंग हो गया है।’

सीएम बघेल ने आगे कहा, ‘बिहार में जो परिवर्तन हुआ और नया महागठबंधन बना है उसके लिए नीतीश, तेजस्वी और सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं। नीतीश आठवीं बार सीएम और तेजस्वी दूसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं। जेडीयू के एनडीए से अलग होने पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एनडीए से सबसे पहले अकाली दल का साथ छूटा फिर शिवसेना अब जेडीयू ने किनारा कर लिया है। घटक दलों में एनडीए के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है। इसकी वजह से दल अलग हो रहे हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी रांची में आयोजित विभिन्न् कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात में रायपुर लौट आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बघेल विशेष विमान से दोपहर दो बजे रांची के लिए रवाना हुए। वहां कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होंगे। शाम को झारखंड आदिवासी महोत्सव में शामिल होने के बाद रात नौ बजे लौट आएंगे।

 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights