Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रायपुर पहुंचे अरुण साव, कहा- छत्तीसगढ़...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रायपुर पहुंचे अरुण साव, कहा- छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर लेंगे दम…

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान मिलने के बाद अरुण साव शनिवार को दिल्ली से रायपुर पहुंचे। अरुण साव का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए अरुण साव ने कहा कि चुनौतियां तो बहुत है, लेकिन उसका सामना डटकर करेंगे। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह आप देख रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार को सत्ता से बाहर करके 2023 में छत्तीसगढ़ में फिर कमल खिलाएंगे। भाजपा की सरकार बनाकर दम लेंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। 9 अगस्त को इसकी घोषणा की गई थी। आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को हटाकर उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने जब इसकी घोषणा की थी, तब अरुण साव दिल्ली में थे। शनिवार को साव दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

भाजपा के नेता पहुंचे स्वागत करने

एयरपोर्ट पर अरुण साव का स्वागत करने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, रायपुर सांसद सुनील सोनी, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित कई नेता पहुंचे। एयरपोर्ट से अरुण साव सीधे एकात्म परिसर पहुंचे। उनकी रैली का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा अब अरुण साव के नेतृत्व में 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। साव को आरएसएस की पसंद पर अध्यक्ष बनाया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights