Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजेपी में सबकी टिकट कटने वाली है', CM भूपेश बघेल बोले- डॉ....

बीजेपी में सबकी टिकट कटने वाली है’, CM भूपेश बघेल बोले- डॉ. रमन सिंह को गवर्नर बना रहे तो चल देना चाहिए…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ भाजपा में हुए बदलाव पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रमन सिंह को बताना चाहिए कि उनके लोगों को क्यों हटाया जा रहा है। रमन सिंह के गवर्नर बनाए जाने की चर्चा पर भूपेश ने तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह को चल देना चाहिए, क्योंकि उनके रहते हुए उनके नीचे वाले सभी को बदल दिए हैं। भूपेश ने कहा कि इन्हें बता दिया गया है कि इस बार टिकट नहीं मिलने वाली है। सबकी टिकट कटने वाली है। 14 लोग बचे हैं। सब कुछ बदल डालूंगा। हंटर वाली और जाम वाले मिलकर यही करने वाले हैं।

नेता प्रतिपक्ष बदलाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नारायण चंदेल को बधाई-शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि सकारात्मक विपक्ष की भूमिका वे निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर कितना भी कर ले नेता प्रतिपक्ष नहीं बनेंगे। वह प्रवक्ता ही रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोई भी विधायकों से रायशुमारी नहीं हुई है, बल्कि दिल्ली से पर्ची आई जिसे सुनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बदले जाने के सवाल पर भूपेश ने कहा कि इसका मतलब है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को पहले की टीम पर भरोसा नहीं रहा है।

गर्भ के बच्चे का टिकट तो नहीं लेगी केंद्र सरकार

केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे देश में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाने का तेल महंगा हो गया है। सारे सामान पर जीएसटी लगा रहे हैं। दही-पनीर को तक नहीं छोड़े। आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जब से रेल शुरू हुआ है उसके बाद यह पहली बार है कि यात्री ट्रेनों को बंद किया गया है। 1000 ट्रेनें बंद हैं। प्लेटफार्म की टिकट बढ़ाएं, ट्रेन की टिकट बढ़ाएं, अब एक साल के बच्चे की पूरी टिकट लगेगी। कार्टून भी छपा है। कहीं गर्भ में बच्चा है, उसका टिकट भी तो सरकार नहीं ले लेगी। केंद्र सरकार लूटने में लगी है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights