Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: कांग्रेस की महिला विधायक ने किया श्रीकृष्ण का अपमान, पैरों के...

छत्तीसगढ़: कांग्रेस की महिला विधायक ने किया श्रीकृष्ण का अपमान, पैरों के पास भगवान की प्रिंट वाली साड़ी पहनी…

रायगढ़: एक कांग्रेस विधायक सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण की प्रिंट साड़ी पहनकर वह कार्यक्रम में शामिल हुईं। श्रीकृष्ण का प्रिंट उनके पैरों के पास था। यह तस्वीरें कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज की शुरुआत के दौरान की बताई जा रही है। भाजपा के नेता इसे हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान बताते हुए तत्काल माफी मांगने की बात कह रहे हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद विधायक को फजीहत झेलनी पड़ रही है। विधायक मीडिया से बात करने से बच रही हैं।

दरअसल यह पूरा मामला रायगढ़ जिले के सारंगढ़ की विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े से जुड़ा हुआ है। जन्माष्टमी की मौके पर विधायक ऐसी साड़ी पहनकर कृष्ण कुंज सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुईं, जो अब सियासी मुद्दा बन गया है। भक्ति के माहौल में खुद को जुदा दिखाने के चक्कर में विधायक महोदया ने कृष्ण प्रिंट की साड़ी पहनी थी। साड़ी में भगवान का चित्र पैरों के पास था। सोशल मीडिया में विधायक उतरी जांगड़े की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। विधायक ने शुक्रवार को सारंगढ़ में कृष्णकुंज योजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी थे।

 

भाजपा ने कहा- भगवान का अपमान, माफी मांगें

छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता सहित कई आम लोग इन तस्वीरों को सोशल मीडिया में साझा कर विधायक से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। राजनांदगांव जिला भाजपा की महिला मोर्चा महामंत्री पारुल जैन ने कहा कि कांग्रेस की सारंगढ़ से विधायक उत्तरी जांगड़े श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हमारे आराध्य देव का अपमान किया है। इस कृत्य से हमारी आस्थाओं का मजाक उड़ा रही है। उन्हें अपने इस कृत्य के लिए तत्काल हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए। इधर सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद उतरी जांगड़े मीडिया से बात करने से बचती नजर आ रहीं हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights