Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिभाजपा युवा मोर्चा के हल्ला बोल से डर गई भूपेश सरकार, अरुण...

भाजपा युवा मोर्चा के हल्ला बोल से डर गई भूपेश सरकार, अरुण साव बोले- आंदोलन सफल, भाजपा की 2023 में सत्ता वापसी तय…

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि 2002 में भाजपा युवा मोर्चा के आंदोलन से ही पार्टी सत्ता में आई थी। 2023 में भी ऐसा ही होगा। भाजपा की वापसी तय है। आंदोलनों के इतिहास में यह पहला मौका था, जब अपने प्रदेश के युवाओं को रोकने किसी सरकार ने कंटेनरों का प्रयोग किया हो। यह आंदोलन छत्तीसगढ़ के इतिहास में उसी तरह अंकित हो गया है। 20 साल पहले कांग्रेस शासन के ख़िलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया था। गुरुवार को भाजयुमो ने प्रदर्शन कर सरकार की कुर्सी हिला दिया है। अब कोई संदेह नहीं है। आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने कहा कि भाजयुमो के हल्ला बोल की सफलता से बौखला कर कांग्रेसी अपना आपा खो रहे हैं। लगातार अनाप-शनाप बयानबाजी, असभ्य शब्दों का उपयोग करके कांग्रेस मुद्दों को डायवर्ट करना चाह रही है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि 2002 के आंदोलन में तत्कालीन सरकार ने 4 थानों में एफआईआर दर्ज करवाया था। सरकार युवाओं पर जितने भी झूठे आरोप लगा ले, एफआईआर दर्ज कर ले, लेकिन युवा झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं। अपने हक की लड़ाई यूं ही लड़ता रहेगा। भूपेश सरकार युवाओं व कर्मचारियों के साथ जितने वादे किए हैं, वह सब पूरा करें। अन्यथा 3 महीने बाद भाजपा फिर सड़क पर उतर कर युवाओं और कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ेगी।

वादा करके मुकर रही कांग्रेस की सरकार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के जिन वादों का दस्तावेज़ी प्रमाण है, उससे भी कांग्रेस के लोग मुकर रहे हैं। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कहा था कि वह 10 लाख युवाओं को 2500 रुपये हर महीना देगी। संविधान की शपथ लिए मंत्री सीधे तौर पर झूठ बोलते हैं कि ऐसा कोई वादा कांग्रेस ने नहीं किया था। बुधवार को दो-दो मंत्री इसे बताने मीडिया के सामने आए। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के भत्ते का 12 हजार करोड़ रुपये गबन कर लिया है। मूणत ने घोषणा पत्र दिखाते हुए कहा कि शायद चश्मा कमजोर हो गया है। 2018 के घोषणा पत्र को कांग्रेसी अच्छी से पढ़ लें पता चल जाएगा।

झूठे FIR कर प्रशासन दबाव बना रही

छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने कई युवाओं पर एफआईआर भी दर्ज किये हैं, जिसकी मैं निंदा करता हूं। प्रदर्शन के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने भी लाठी खाई हैं। यहां तक कि कांग्रेस ने महिला कांस्टेबल को सामने रखकर झूठे वीडियो बनाकर वायरल करने का काम किया है। मैं प्रशासन से यह कहना चाहता हूं कि वह सत्यता को दिखाएं, ना कि झूठे वीडियो प्रस्तुत करें। सरकार के झूठे FIR पर भी युवा मोर्चा चुप नहीं बैठेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा पर जितने एफआईआर हुए हैं, उनको निरस्त करने की मांग युवा मोर्चा करेगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights