Sunday, March 15, 2026
Homeक्राइमनौकरानी को बंधक बनाया, गर्म तवे से दागा, पुलिस ने कराया रेस्क्यू;...

नौकरानी को बंधक बनाया, गर्म तवे से दागा, पुलिस ने कराया रेस्क्यू; पूर्व IAS की पत्नी भाजपा की महिला नेता पर बड़े आरोप…

पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा पर उनकी नौकरानी सुनीता ने कई तरह के आरोप लगाए हैं। सुनीता ने बताया कि सीमा पात्रा ने लोहे के वस्तु से मारकर उसके दांत तोड़ दिए हैं। उसने बताया कि उसे गर्म तवे से भी शरीर के कई हिस्सों में दागा गया है। जिसके निशान शरीर पर मौजूद भी हैं। उसने बताया कि मैडम के बेटे आयुष्मान ने उसे बहुत बचाया है। अगर वो जिंदा है तो उसी के कारण है।

सुनीता के मुताबिक उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। कई दिनों तक खाना-पीना भी नहीं दिया गया, जिससे वह काफी कमजोर हो गई। सुनीता ने बताया कि शरीर से खड़ा नहीं हो पाने के बाद भी उसे काम करने को मजबूर किया गया। पुलिस द्वारा रेस्क्यू के बाद सुनीता का अभी रिम्स में इलाज चल रहा है। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि जब उसे लाया गया था, वह बहुत कमजोर थी, धीरे धीरे शारीरिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता अभी स्वास्थ्य लाभ ले रही है। उसके स्वस्थ हो जाने के बाद सक्षम न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराया जाएगा। उसके बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस अभी अपने स्तर से जांच के क्रम को जारी रखे हुए है।

दीपिका ने सीमा पात्रा के बहाने भाजपा को घेरा

कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह पांडे ने ट्वीट के जरिए भाजपा को घेरा। भाजपा के बड़े नेताओं को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है कि लानत है आपकी नेता सीमा पात्रा पर, जिसने एक महिला को बंधक बना उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। इसकी कहानी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। पावर और पैसों के गुरूर में एक लड़की के दांत तोड़ दिए गए हैं, गरम तवा से शरीर को दागा गया है। अभद्र व्यवहार किया गया। कहां हैं स्मृति ईरानी, क्यों सोया है भाजपा का महिला मोर्चा। क्या एक गरीब आदिवासी की लड़की आपकी नजर में लड़की नहीं है। उतरिए सड़क पर इस जालिम के लिए सख्त सजा की मांग कीजिए। महिला आयोग इस औरत के खिलाफ कार्रवाई क्यूं नहीं करता?

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights