Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़झारखंड विधायकों के लिए रायपुर में इंतजाम, मेफेयर रिसॉर्ट में पहुंची शराब;...

झारखंड विधायकों के लिए रायपुर में इंतजाम, मेफेयर रिसॉर्ट में पहुंची शराब; बीजेपी ने बनाया मुद्दा, देखें वायरल वीडियो…

झारखंड के सत्ताधारी पार्टी के विधायकों के मे-फेयर रिसार्ट पहुंचने के पहले छत्तीसगढ़ सरकार की गाड़ी से महंगी शराब व बियर वहां पहुंचायी जा रही थी। तब रिसार्ट के बाहर तैनात मीडियाकर्मियों ने तस्वीर उतारनी शुरू कर दी। बाद में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। रायपुर के स्थानीय मीडिया में तस्वीरें सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया कि सरकारी गाड़ी में झारखंडी मेहमानों के लिए शराब की ढ़ुलाई। वैसे याद दिला दें, झारखंड में भी शराब परोसने, पीने-पिलाने और उससे पैदा होने वाले धन के लेन-देन का पूरा नेटवर्क छत्तीसगढ़ का ही है।

मामला सामने आने के बाद छतीसगढ़ कांग्रेस ने इस मामले से कन्नी काट ली। वहीं, भाजपा के छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि सरकार ने शराब की दिन में व्यवस्था के कारण 5 लाख लोग आंदोलन पर हैं। उनका मानदेय बढ़ाने को पैसा नहीं है और बाहरी राज्य के विधायकों की अय्याशी के लिए शराब-कबाब का इंतजाम किया जा रहा है। अभी तो दिन है, शराब भेजी जा रही है। रात में उनकी और अय्याशी का इंतजाम सरकार करेगी।

बीजेपी ने बनाया मुद्दा, सरकार ने साधी चुप्पी

रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए, छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं. असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी. वहीं बाबूलाल मरांडी ने तो बकायदा एक वीडियो जारी कर कहा है कि सरकारी गाड़ी में झारखंडी मेहमानों के लिये शराब की ढ़ुलाई. वैसे याद दिला दें झारखंड में भी शराब परोसने,पीने-पीलाने और उससे पैदा होने वाले “धन” के “लेन-देन” का पूरा नेटवर्क छत्तीसगढ़ का ही है.

छतीसगढ़ कांग्रेस ने कहा-कोई लेना-देना नहीं

होटल मे-फेयर रिसोर्ट में छत्तीसगढ़ सरकार की सरकारी गाड़ी से शराब ले जाने के मामले में कांग्रेस ने वीडियो की सत्यता पर ही सवाल उठा दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि वीडियो की सत्यता पर संदेह है। यह वीडियो एडिटेड है, कहां पर बनाया गया है, कैसे बनाया गया है। इसका छत्तीसगढ़ की सरकार या कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights