Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिदेश की राजनीति में नया परिवर्तन लाएगी 'भारत जोड़ो यात्रा', CM भूपेश...

देश की राजनीति में नया परिवर्तन लाएगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, CM भूपेश बोले-अंग्रेजों को मानने वाले देश में जहर फैला रहे…

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज हुआ। 3570 किलोमीटर लंबी यह यात्रा 5 महीनों में 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में भाग ले रहे हैं। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर पहुंचे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। सीएम भूपेश ने बगैर किसी का नाम लिए भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा।

यात्रा से पहले सभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह वह जगह है, जहां 3 समुद्रों को संगम होता है। यह वो जगह है जहां से विवेकानंद जी शक्ति लेकर गए और पूरी दुनिया को शिकागो में संदेश दिया। यह वो भारत है, जहां दुनियाभर के सताए हुए लोगों को आश्रय मिला है। महात्मा गांधी यहां आए और शांति का संदेश लेकर गए। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर उन्होंने अंग्रेजों को उखाड़ फेंका। उन्हीं अंग्रेजों को मानने वाले लोग आज देश में जहर फैलाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को सौंपा तिरंगा

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारत को जोड़ने आज राहुल गांधी यात्रा पर निकाल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा इस देश की राजनीति में एक नया परिवर्तन लाने जा रही है। यात्रा का आगाज हो चुका है। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पर तिरंगा सौंपा गया। भारत जोड़ो यात्रा के पहले सीएम भूपेश बघेल ने तिरुवल्लुवर मेमोरियल में राहुल गांधी, अशोक गहलोत के साथ संत श्री तिरुवल्लुवर से आशीर्वाद लिया। महात्मा गांधी मंडपम में सीएम बघेल प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights