Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिपरिवारवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जेपी नड्डा पर हमला, कहा- रमन...

परिवारवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जेपी नड्डा पर हमला, कहा- रमन और बलिराम का परिवार प्रदेश में दो उदाहरण…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस को भाई-बहन और परिवारवाद की पार्टी कहने पर सीएम भूपेश बघेल ने तीखा हमला बोला। भूपेश ने कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही कहा। बलिराम कश्यप के बेटे दिनेश कश्यप और केदार कश्यप…। रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह इसी प्रदेश में दो उदाहरण हैं। राजनाथ सिंह के बेटे, अमित शाह और उसके बेटे, वसुंधरा राजे सिंधिया और उसके बेटे और उसके भतीजे और अब नए पहुंच गए हैं। बघेल ने कहा कि परिवारवाद उनके पास हैं। हमारे जिस परिवार की बात कह रहे हैं, उन्होंने देश के लिए शहादत दी है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने शहादत दी है। देश के निर्माण में उनका योगदान है। आज देश को जोड़ने राहुल गांधी खुद पदयात्रा कर रहे हैं। भाजपा के लोग बताए कोई पदयात्रा किए हैं। वो रथयात्रा करते हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये लोग वोट के लिए राम को भजते हैं। हमारे राम तो वनवासी राम हैं। कौशल्या के राम हैं, शबरी के राम हैं, मेहनतकश के राम हैं, गरीबों के राम हैं। उनके राम वोट दिलाने वाले हैं। युद्धक राम…। वो राम को रैम्बो बना लेते हैं। हनुमान जी भक्ति, शक्ति और ज्ञान का अद्भुत संयोग है। उससे बड़ा कोई भक्त नहीं, ज्ञानी नहीं, उससे बड़ा कोई शक्तिशाली नहीं। अब उसको विद्रूप और आक्रोशित चेहरा बना दिए हैं। हनुमानजी की तस्वीर बदल रहे हैं। भाजपाइयों का चरित्र यह बताता है कि ये हिंसा में विश्वास करते हैं। समाज में नफरत फैलाने में विश्वास करते हैं। समाज में लोगों के दिलों में नफरत भर दी गई है। लोग डरे और सहमे हुए हैं। हमारे राम जोड़ने वाले राम हैं।

रघुपति राघव राजाराम से गोडसे को समस्या थी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम राज्य की कल्पना की गई थी, जिसमें सब एक साथ रह सकते हैं। सब भारत माता की संतान है। हम किसी में भेदभाव नहीं करते। उसको अधिकार दिलाने की बात करते हैं। जरूरतमंदों को मदद की सोचते हैं। ये लोग कहते हैं पाकिस्तान भेज दो, उसको हिन्द महासागर में डूबो दो। फिर बोलते हैं कि पाकिस्तान को हिन्दुस्तान में मिला दो, अखंड भारत में मिला दो। ऐसी सोच वाले हम लोग नहीं हैं। बघेल ने कहा कि रघुपति राघव राजाराम गाते हुए ताली बजाने से तो गोडसे को समस्या थी। आपको भी हो गई? भारत जोड़ने निकले हैं, आपका दर्द लाजमी है। भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह है। बच्चे, जवान, महिलाएं, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग राहुल गांधी का स्वागत करने हजारों की संख्या में आ रहे हैं। पूरे देश की निगाह राहुल गांधी के पदयात्रा पर है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights