Sunday, March 15, 2026
HomeराजनीतिVIDEO: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी पर लगे 'दहेज़ प्रथा' को बढ़ावा देने...

VIDEO: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी पर लगे ‘दहेज़ प्रथा’ को बढ़ावा देने के आरोप, निशाने पर आया ये वीडियो…

कार में 6 एयरबैग्स की बात पर जोर दे रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक पोस्ट पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपनी पोस्ट में सड़क सुरक्षा अभियान से संबंधित एक वीडियो शेयर किया था, जिसे दहेज प्रथा से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार भी राजनेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 6 एयरबैग के समर्थन में शुक्रवार को एक वीडियो साझा किया था। उन्होंने लिखा कि, ‘6 एयरबैग वाले गाड़ी से सफर कर जिंदगी को सुरक्षित बनाएं।’ इस वीडियो में अक्षय कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। अब शिवसेना का कहना है कि इस वीडियो के माध्यम से दहेज प्रथा का प्रचार किया जा रहा है। भारत में दहेज लेना या देना दंडनीय अपराध है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में लड़की के विदाई के दृश्य को दिखाया गया है। इसमें एक पिता, अपनी बेटी को विदा करते हुए रो रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार आते हैं और उन्हें बेटी-दामाद की सुरक्षा को लेकर उन्हें आगाह करते हैं। वह कहते हैं, ‘ऐसी गाड़ी में बेटी को विदा करोगे तो रोना तो आएगा ही…’ इसके बाद पिता गाड़ी की खूबियां गिनाते हैं, मगर कुमार 6 एयरबैग के संबंध में पूछते हैं। वीडियो के अंत में गाड़ी बदल दी जाती है।

इस पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि, ‘यह समस्या से भरा विज्ञापन है। कौन ऐसे क्रिएटिव्स को पास करता है? क्या सरकार सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पैसा खर्च कर रही है या इस एड के माध्यम से दहेज प्रथा को बढ़ावा दे रही हैं।’ वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा है कि भारत सरकार को आधिकारिक तौर पर दहेज प्रथा को बढ़ाते हुए देखना बुरा है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights