Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिपूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का अनोखा विरोध, नही मनाया अपना जन्मदिन, दिया...

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का अनोखा विरोध, नही मनाया अपना जन्मदिन, दिया धरना किया घेराव: कलेक्टर एसपी को सौपा ज्ञापन…

बिलासपुर। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शहर की शांति व्यवस्था लौटने और विकास कार्य शुरू होने तक अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। गुरुवार 22 सितंबर को उनका जन्मदिन है। आज के दिन कार्यकर्ता न तो केक काटेंगे और न ही उन्हें बधाई देंगे। बल्कि आज जन्मदिन के दिन BJP कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ शहर की बदहाली के विरोध में नेहरू चौक में धरना दिया और प्रदर्शन किया।

पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर

अग्रवाल ने कहा कि चार सालों में शहर के नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। आए दिन चाकूबाजी, लूट, चेन स्नेचिंग, चोरी और गैंगवार की घटनाएं हो रही है। स्थिति यह है कि शांति का टापू के रूप में पहचान बनाने वाला बिलासपुर शहर पूरी तरह से अब असुरक्षित हो गया है। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था और विकास कार्य ठप होने के विरोध में गुरुवार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेहरू चौक में धरना दिया और प्रदर्शन किया। शराब, बीयर का खाली बोतल और कोरेक्स सिरफ, नाइट्रा टैबलेट को नुमाइश के तौर पर सजा कर रक्खा था, धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्टर और SP ऑफिस का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।

जमीनो पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा

उन्होंने कहा कि नगर की बदहाली, बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते शहर के लोगों में अराजकता और भय आतंक का माहौल है। स्थिति यह है कि शहर के लोग अपनी जमीन को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। कभी परिवार के विवाद में तो कभी खसरा बदलकर जमीनों पर भू-माफिया कब्जा कर रहे हैं और शासन- प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों की शिकायत पर सुनवाई करने के बजाए भू माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। यहा तक कि धरना स्थल पर आम लोगों से राजस्व संबंधित कार्यों पर अवैध वसूली का रेट लिस्ट लगा रखा था।

इस धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, अशोक विधानी, महेश, मनीष अग्रवाल, मनोज मिश्रा, रमेश शुक्ला, विजय ताम्रकार, किशोर राय, चंद्र प्रकाश मिश्रा, उदय मजूमदार, प्रबीर सेन गुप्ता, जुगल अग्रवाल, राजेश मिश्रा, नारायण गोस्वामी, शेखर पाल, वल्लभ राव, सुब्रत दत्ता, प्रवीण तिवारी, अभिजीत मित्रा, मनीष गुप्ता, सीनू चौहान, विकास यादव, मोनू रजक, दुर्गेश पांडे, अमन ताम्रकार, साहिल कश्यप, अभिषेक राज, राजेश रजक, आदित्य तिवारी, राजेश दुसेजा, संतोष सिंह, डॉक्टर राघवेंद्र, गुल्लू ताम्रकार, महर्षि बाजपाई, विश्वजीत ताम्रकार, दाऊ शुक्ला, जगदीश साहू, अशोक मेघानी, वसी खान, प्रशांत कश्यप, शिव पटेल, किशोर यादव, नारायण कुर्रे, लक्ष्मीनारायण टंडन, महावीर लाल रे, मनोज बघेल, रोहित मिश्रा, सहदेव कश्यप, सुरेश वादवानी, हेमंत कलवानी, विजय यादव, आनंद दुबे, विकास शुक्ला, अनुज टंडन, सुकांत वर्मा, रमेश जयसवाल, मंजीत गोस्वामी, अमित राठी, हरेंद्र तिवारी, राजू साहू, अयोध्या डेहरिया, गिरधारी अग्रवाल, नीरज वर्मा, बालमुकुंद त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव, अंकुर सोनी, शोभा कश्यप, नीलम गुप्ता, आशा निर्मलकर, नीलिमा साहू, जय श्रीशुक्ला, कंचन, दुसेजा गंगा साहू, विभा गौराहा, विनोद सोनी, अरविंद बोलर, गोपी ठारवानी, कमल कौशिक सहित बड़ी संख्या में शामिल रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights