Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कानून सबके लिए एक, CM भूपेश बोले- क्या उत्तर प्रदेश जैसी व्यवस्था चाहिए, जहां मंत्री का बेटा किसी को भी मार दे…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। दुर्ग जिले में 3 साधुओं की पिटाई और कानून व्यवस्था पर बघेल ने कहा कि...

छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। दुर्ग जिले में 3 साधुओं की पिटाई और कानून व्यवस्था पर बघेल ने कहा कि जितनी बड़ी घटना हुई है। पुलिस को सफलता मिली है। कोई भी हो उसे बख्शा नहीं गया है। और कैसा लॉ एन ऑर्डर चाहते हैं। क्या उतर प्रदेश जैसी कानून-व्यवस्था चाहिए, जहां मंत्री का बेटा किसी को भी मार दे और कोई कार्रवाई न हो। भाजपा शासित राज्यों में आम जनता और भाजपा के लिए अलग-अलग लॉ एन ऑर्डर है। यह यहां नहीं होगा। यहां कानून का राज चलेगा। ये नवा छत्तीसगढ़ है, यहां कानून सबके लिए एक रहेगा, दो नहीं…। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के छत्तीसगढ़ में रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छा है। अंगूर खट्टे हैं।

सीएम भूपेश ने कहा कि देश की राजनीति में आम जनता के मुद्दों की चर्चा बंद हो गई थी। ऐसे विषयों की चर्चा होती थी, जिसमें आम जनता को कोई लेना-देना नहीं है। सत्ता के लिए अनेकता में एकता को तोड़ने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। राहुल गांधी ने 7 सितंबर से यात्रा शुरू की। एक महीना हो गया। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में पदयात्रा जारी है। लाखों लोग भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं वह हमारे लिए कर रहे हैं। भाजपा की गोपनीय बैठक पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि बैठक में बहुत से नेताओं को बुलाया ही नहीं गया। भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। अविश्वास का वातावरण बना हुआ है।

कांकेर में देश का सबसे बड़ा मिलेट प्रसंस्करण उद्योग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर और कांकेर दौरे से पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुरिया दरबार में शामिल होंगे। मुरिया दरबार में शामिल सभी मुखिया देवी-देवती को लेकर वापस जाएंगे। दशहरा महोत्सव का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इमली का प्लांट लगेगा, जिसका वैल्यू एडिशन होगा। छत्तीसगढ़ में देश का सबसे बड़ा मिलेट प्रसंस्करण उद्योग खुलने जा रहा है। मिलेट मिशन के तहत कांकेर जिले के ग्राम नाथियानवागांव में कोदो-कुटकी-रागी की प्रसंस्करण तथा इससे संबंधित वेल्यू एडिशन उत्पाद इकाई शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें कोदो-कुटकी-रागी से चावल तथा इनकी दलिया, सूजी, आटा सेवई, पास्ता, सूप मिक्स, बिस्किट, कुकीज, लड्डू आदि बनाया जाएगा।

error: Content is protected !!