Monday, March 9, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: शराब के नशे में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने निकले कांग्रेसी नेता,...

बिलासपुर: शराब के नशे में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने निकले कांग्रेसी नेता, खुद आ गए लपेटे में…देखें वीडियो…

बिलासपुर। शराब के नशे में धूत होकर सरकार की छवि को धूमिल करने उनके ही छुटभैये नेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही एक मामला आज कोतवाली थाना क्षेत्र का वायरल विडियो से निकल कर सामने आया है। जिसमें कोतवाली चौक में पुलिस चेकिंग के दौरान कांग्रेस नेता ने पहले तो पुलिस को धमकाया, फिर क्या था पुलिस ने उसे शराब के नशे में होने की बात कहकर ब्रीथ एनालाइजर से टेस्टिंग कराने की बात कही। वॉयरल वीडियो किसी कॉमेडी शो से कम नहीं है। आप भी नेता जी और पुलिस के बीच हुए इस वॉयरल वीडियो को देखिए।

जहां रोजाना लगी ड्यूटी के अनुशार पुलिस अपनी चेकिंग कर रहीं थीं। इस बीच कांग्रेस के नेता जी ने बड़े रौब के साथ चेकिंग पॉइंट में अपनी फोर व्हीलर को रोका और कहा की आप अपना काम ठीक नहीं कर रहे है, रिव्हर यू में शराबी शराब पी रहे है।

नेताजी के धमकाए आवाज को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया,, और फिर क्या था पुलिस ने सबसे पहले नेता जी को ब्रेथ एनालाइजर चेकिंग कराने कहा तो नेताजी भड़क गए और लगे पुलिस को चमकाने, कहा आप अपना काम सही नही कर रहे। चेकिंग के दौरान नेताजी कभी सांस रोकते हुए नजर आए तो कभी सांस को एनालाइजर के बाहर फूंकते नजर आए। सबसे बड़ी और मजेदार बात तो यह है कि नेता जी ने कहा की क्या इसमें उल्टी कर दूं तब आप मानोगे।

नेताजी की शराब पीने के बाद की यह हरकत किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली और इसे वायरल कर दिया। पुलिस ने भी नेताजी की इस हरकत पर उन्हें कानूनी प्रावधानों के हिसाब से सजा दी और आज सुबह होते-होते नेताजी भीगी बिल्ली के समान थाने में हाजिरी लगाने पहुंचे और माफी मांगे हालांकि नेताजी की थाने में पहुंचने और माफी मांगने की तस्वीर हमारे पास उपलब्ध नहीं है पर यह माना जा सकता है कि नेता की हेकड़ी पुलिस ने निकाल दी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights